
278 दिन में भारत ने पूरे किए 100 करोड़ वैक्सीन डोज, सिर्फ चीन आगे, जानिए बाकी देशों में क्या है वैक्सीनेशन का आंकड़ा
AajTak
दुनिया में कोरोना वैक्सीन की 6720151383 डोज लग चुकी हैं. दुनिया में वैक्सीन योग्य आबादी में से 49% लोगों को कम से कम टीके की एक डोज लग चुकी है. जबकि 37% लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं. दुनिया में वैक्सीनेशन में सबसे आगे चीन है. चीन में अब तक 2,232,088,000 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.
कोरोना के खिलाफ भारत ने इतिहास रच दिया है. देश में 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं. खास बात ये है कि सिर्फ 278 दिन में भारत ने यह आंकड़ा पार किया है. इनमें से 70,82,81,784 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है. जबकि 29,16,28,140 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं. यह 18+ आबादी का 30.9% है. वहीं, देश की 18+ आबादी का 74.9% हिस्सा कम से कम एक डोज ले चुका है. वैक्सीनेशन के मामले में भारत सिर्फ चीन से पीछे है. चीन में 223 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











