
25 लाख तक का फ्री इलाज, महिलाओं को दो हजार रुपये... हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
AajTak
कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए दावा किया कि उसने सभी वर्गों को ध्यान में रखा है. पार्टी ने पिछली सरकार में अपने वादों को पूरा करने का दावा किया है. घोषणापत्र में सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार, और 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र चंडीगढ़ में जारी किया. कांग्रेस के 40 पेज के घोषणा पत्र में लोगों को 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज और महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देने का वादा पार्टी ने किया है. इसके अलावा, सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा किया गया है. इससे सात दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस हरियाणा के लोगों के लिए सात गारंटियों की घोषणा की थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में सात वादे-पक्के इरादे के नाम से इसे जारी किया गया था.
कांग्रेस ने किया किसान आयोग के गठन का दावा कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए दावा किया कि उसने सभी वर्गों को ध्यान में रखा है. पार्टी ने पिछली सरकार में अपने वादों को पूरा करने का दावा किया है. घोषणापत्र में सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार, और 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा, महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता, किसान आयोग का गठन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, और वंचितों को 100 वर्ग गज का प्लॉट देने का वादा किया गया है.
घोषणापत्र के प्रमुख वादे
सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा युवाओं को रोजगार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं— 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये की सहायता किसान आयोग का गठन और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी एक विभाग का गठन जो सुनिश्चित करेगा कि बड़े पैमाने पर युवाओं का पलायन न हो वंचितों को 100 वर्ग गज का प्लॉट सुनिश्चित किया जाएगा अल्पसंख्यक आयोग का गठन
हमें विश्वास है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी हरियाणा में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक मजबूत खेल नीति लाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, "हमने अभी घोषणापत्र जारी किया है और हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी. इस घोषणापत्र को नियमित रूप से देखा जाएगा और सभी वादों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे."

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



