
'24 साल एक पैसेंजर की तरह सफर किया, आज मां के साथ फ्लाइट उड़ाऊंगा', मदर्स डे पर वायरल हुआ ये खास वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर मां-बेटे का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में बेटा को-पायलट के रूप में पायलट मां के साथ फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले एक भावुक संदेश दे रहा है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है. वीडियो में एक महिला पायलट और उनका को-पायलट साथ में नजर आ रहे हैं. शुरुआत में प्लेन में बैठे पैसेंजर्स को सामान्य सी बात नजर आई थी. लेकिन कुछ देर बाद ही पता चला कि जो को-पायलट है वो वहां मौजूद महिला पायलट का बेटा है. मदर्स डे के दिन दोनों एक साथ प्लेन उड़ा रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया.
जानकारी के मुताबिक, अमन ठाकुर इंडिगो की फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर और को पायलट के पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी मां भी फ्लाइट में पायलट हैं.
मदर्स डे पर वायरल हुआ यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें अमन ने फ्लाइट के पैसेंजर्स को बताया कि वह 24 साल से एक पैसेंजर के रूप में अपनी मां के साथ सफर करते आए हैं, लेकिन उनके लिए गर्व की बात है कि आज वह अपनी मां के साथ फ़्लाइट में को-पायलट की भूमिका में रहेंगे और उनके साथ फ्लाइट उड़ा रहे हैं. फ्लाइट में मार-पीट इसी बीच सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक और वीडियो काफी चर्चा में है. लेकिन उसमें फ्लाइट में ही मार पीट होते देखी जा रही है. दरअसल एक विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उसमें सवार कुछ लोगों के बीच लड़ाई हो गई. हालात ऐसे हो गए कि फ्लाइट में ही लात-घूंसे चलने लगे. एक क्रू मेंबर बीच-बचाव करने आता है, लेकिन विमान में मार-कुटाई नहीं रुकती है. इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है. Dutch News के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर से नीदरलैंड के एम्सटर्डम जा रही KLM Airline की फ्लाइट में हुई. बताया गया कि फ्लाइट में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों ओर से मुक्के और लात-घूंसे चलने लगे. इस झड़प में एक यात्री चोटिल भी हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक-दूसरे के ऊपर मुक्के पर मुक्के बरसा रहे हैं. विमान से लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही हैं. इस बीच सुलह करवाने के लिए एक क्रू मेंबर आता है, लेकिन वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाता.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



