
24 सालों से टेस्टी डिश बनाकर खिला रही थी मां, लड़की ने देखा मसाला तो हिला दिमाग
AajTak
हाल में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़ा ऐसा ही किस्सा शेयर किया जिससे लोग हैरान रह गए. दरअसल उसकी मां सालों से एक टेस्टी डिश पकाकर उसे खिला रही थी. इस डिश की रेसिपी देखकर उसका सिर ही घूम गया.
बच्चों और परिवार के लिए दिन रात टेस्टी खाना बनाने वाली मांओं की मासूमियत कई बार दिल छू लेती है. हाल में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़ा ऐसा ही किस्सा शेयर किया जिससे लोग हैरान रह गए. McGonagall नाम की महिला ने X(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक मसाले के डिब्बे की तस्वीर भी थी.
मसाले का डब्बा देखा तो घूम गया दिमाग
कैप्शन में उसने लिखा- मैंने अपनी माँ से कहा कि इस साल उनकी बनाई एप्पल पाई का स्वाद थोड़ा अजीब है. उन्होंने कहा,' सच में? लेकिन मैं तो हमेशा एक ही रेसिपी यूज करती हूं. जायफल थोड़ा चिपचिपा था, शायद यह अच्छी तरह मिक्स नहीं हुआ होगा.'
इसके बाद उन्होंने मुझे रखा हुआ जायफल दिखाने के लिए जार निकाला. मैंने उस देखा और हैरान रह गई. मैं थोड़ा ठहरकर बोली- मां ये 24 साल पहले एक्सपायर हो चुका है.
बाकी किचन खंगाला तो रह गई हैरान
मसाले कि तस्वीर में इसकी एक्सपायरी डेट- 16 दिसंबर 1999 थी और महिला की मां अभी तक इसे यूज किए जा रही थी. McGonagall ने कहा कि इसके बाद उसने घर के बाकी के मसाले खंगालने शुरू किए.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










