
24 रुपए रिफंड के चक्कर में गंवा दिए 87 हजार, महिला ने Zepto से ऑर्डर की थी सब्जी
AajTak
अहमदाबाद में एक महिला को 24 रुपये के रिफंड के चक्कर में 87 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड झेलना पड़ा. जेप्टो से ऑर्डर की गलती पर रिफंड पाने के लिए कस्टमर केयर नंबर इंटरनेट से खोजा. व्हाट्सएप के जरिए CUSTOMERSUPPORT.APK फाइल इंस्टॉल करवाई गई, जिससे बैंक विवरण लीक हुए और तीन अकाउंट से रुपये निकाल लिए गए. महिला ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
अहमदाबाद में ऑनलाइन धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को 24 रुपए के रिफंड के चक्कर में करीब 87 हजार रुपए का नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार, चांदखेडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जेप्टो से सब्जियां ऑर्डर की थीं, लेकिन छोटे बैंगन की जगह बड़े बैंगन मिलने पर उन्होंने उन्हें वापस करने की कोशिश की.
डिलीवरी बॉय ने रिफंड देने से मना कर दिया था डिलीवरी बॉय ने रिफंड देने से मना करते हुए कस्टमर केयर से बात करने की सलाह दी, और दावा किया कि उसके पास नंबर नहीं है. इसके बाद महिला ने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और एक व्यक्ति से बात कर दूसरा नंबर लिया. उस नंबर पर कॉल करने पर महिला से व्हाट्सएप के जरिए जानकारी मांगी गई और CUSTOMERSUPPORT.APK नामक फाइल भेजकर लिंक चेक करने को कहा गया.
फाइल को इंस्टॉल करने पर महिला के बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी गई, जिसके बाद उनके तीनों बैंक खातों से कुल 87 हजार रुपए निकाले गए. बैंक से मैसेज आने पर महिला ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस में केस कराया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










