
2300 मीटर का रनवे, 200 इमारतें और 2 हैंगर... क्या चीन के इशारे पर म्यांमार बना रहा है कोको द्वीप पर नेवल बेस?
AajTak
इस साल जनवरी में मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में चौंकाने तथ्य सामने आए हैं. म्यांमार के नियंत्रण में शामिल कोको आइलैंड पर सैन्य निर्माण वाली गतिविधियां देखी जा रही हैं. आशंका है कि चीन के इशारे पर म्यांमार ये निर्माण कर रहा है. असल में चीन हिंद महासागर तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए आसान विकल्प भी तलाश रहा है.
1950 के दशक के अंत में जनरल ने विन की बनाई दंडात्मक कॉलोनी कोको द्वीप पर कुछ निर्माण कार्य देखे जा रहे हैं. ये निर्माण कार्य संदेह पैदा कर रहे हैं कि कहीं इन्हें जासूसी या विशेष निगरानी के लिए तो नहीं बनाए जा रहा है. कोको द्वीप समूह पर म्यांमार का नियंत्रण है. इस साल जनवरी में मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से ग्रेट कोको द्वीप क्षेत्र में नई इमारतों का बनना सामने आया है. यहां इसके सेंटर में दो नए बने हैंगर देखे जा सकते हैं और इसके साथ ही उत्तर में कुछ नई इमारतें भी दिख रही हैं.
संभव है कि नौसैनिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बेस भी तैयार किया गया है. तस्वीर में 2300 मीटर लंबे रनवे भी देखा गया है, जो एक दशक पहले केवल 1300 मीटर का था. इस पूरे मामले पर सबसे पहले चैथम हाउस ने ध्यान आकर्षित कराया है. चैथम हाउस एक थिंक टैंक है जिसका हेडक्वार्टर लंदन में है.
क्या म्यांमार की निर्माण गतिविधि में चीन भी शामिल? संभव है कि म्यांमार जुंटा द्वीप पर गुप्त रूप से समुद्र में निगरानी के चलाए जाने वाले अभियानों के तहत इस तरह की तैयारी कर रहा हो. इसमें अक्सर चीन की मिलीभगत रही है. ऐसे में इस तरह के निर्माण में भी संदेह जताया जा रहा है कि कहीं न कहीं इस गतिविधि में चीन शामिल है.
तख्तापलट के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर जुंटा की निर्भरता इस संदेह को मजबूत करते हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार के घनी आबादी वाले शहरों के भीतर चीनी संस्थाओं की ओर बड़ी संख्य में सर्विलांस कैमरे लगाए गए थे. ये सभी उस संदेह को बढ़ावा दे रहे हैं जिसके कयास निर्माण को देखते हुए लगाए जा रहे हैं.
देखते-देखते बन गई हैं 200 इमारतें कोको द्वीप समूह में इस तरह के गुप्त उपस्थिति PLA (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) को एक मजबूत स्थिति मिलेगी. वह मलक्का जलडमरूमध्य के बजाय हिंद महासागर तक अपनी आसान पहुंच बनाने के लिए वैकल्पिक रास्तों को मजबूत कर रहा है. अभी चीन मलक्का जलडमरूमध्य पर निर्भर है. इसके लिए चीन-म्यांमार आर्थिक गलियारे के माध्यम से देश में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू कर रहा है. एक थ्री-डाइमेंशनल व्यू को देखते हुए यहां 200 इमारतों के निर्माण की पुष्टि होती है, जिनमें कहा जा रहा है कि यहां द्वीप पर म्यांमार के सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के आवास हैं.
पहले भी चीन कर चुका है सैन्य उद्देश्यों के लिए द्वीप का इस्तेमाल द्वीप पर चीन की इस तरह की रणनीतिक और संदेहजनक उपस्थिति कोई नई बात नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2009 मे भारत ने म्यांमार के सामने साल 2009 में इस मुद्दे को उठाया था. 1990 के दशक की शुरुआत में भी, चीन द्वारा सैन्य और नौसैनिक उद्देश्यों के लिए इन द्वीपों का उपयोग करने की खबरें लगातार आती रही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



