
22 शहरों में तबाही, मिलिट्री स्टेशनों में दरिंदगी... इजरायल में और भी खतरनाक था हमास का 7 अक्टूबर प्लान
AajTak
अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 7 अक्टूबर को हमास की मूल योजना सिर्फ गाजा सीमा के समीप नरसंहार करना ही नहीं था, बल्कि उसने वेस्ट बैंक के साथ सटी इजरायली सीमा से भी हमला करने की योजना को बना रखी थी.
इजरायल में 7 अक्टूबर के लिए हमास का प्लान सिर्फ गाजा की सीमा से सटे इलाकों में हमला करना नहीं था बल्कि उसका प्लान वेस्ट बैंक के साथ भी हमला जारी रखना था. द वाशिंगटन पोस्ट ने इसे लेकर पश्चिमी और मध्य पूर्वी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले अपनी रिपोर्ट में कई खुलासे किए हैं.
बड़े पैमाने पर बनाई थी योजना
यह जानकारी गाजा सीमा क्षेत्र में मारे गए हमास आतंकवादियों के शवों के बीच पाए गए कई मैप्स (नक्शे), नोट्स, सामान और अन्य लिखित निर्देशों के साथ-साथ हमास बंदियों से पूछताछ से मिली है. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने द वाशिंगटन पोस्ट को बताया, 'हमें पूछताछ से पता चला है कि हमास ने बड़े पैमाने पर हमले की योजना बनाई थी, जिसमें यह भी शामिल था कि किस कमांडर को अलग- अलग जगहों पर किन-किन महिला सैनिकों के साथ रेप करना है.'
हमास ने बरपाया था कहर
हमास ने जब 7 अक्टूबर को इजरायल में हमला किया था तो उसने पहले हजारों रॉकेट इजरायल में छोड़े और फिर जल, थल और नभ से घुसपैठ को अंजाम दिया. इस दौरान वह दिनभर गाजा सीमा के पास कम से कम 22 इजरायली कस्बों और सैन्य चौकियों पर कहर बरपाने में कामयाब रहे और लगभग 1,200 से अधिक इजरायली नागरिकों को मार डाला. बंधकों के रूप में सैकड़ों इजरायली लोगों का अपहरण कर लिया. हमास के आतंकवादी पश्चिमी नेगेव में ओफ़ाकिम शहर में घुसपैठ करने में कामयाब रहे जहां से गाजा और वेस्ट बैंक के बीच दूरी लगभग आधी है.
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, सबूतों से पता चलता है हमास के आतंकी प्रमुख शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे. वो वेस्ट बैंक तक पहुंच सकते थे, जहां हमास को कई स्थानीय सशस्त्र सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







