
2024 में विपक्ष की बारात का 'दूल्हा' तैयार है?
AajTak
16 विपक्षी दलों ने 2024 के लिए क्या सोचा,अमेरिका से क्या लेकर लौटेंगे मोदी और इंटरनेट पर भिड़ेंगे अंबानी और मस्क और वेस्टइंडीज दौरे के लिए कितनी संतुलित है टीम? सुनिए 'दिन भर' में.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ ऑपोजिशन यूनिटी बनाने की मुहिम कई महीनों से चल रही है. इसको अमलीजामा पहनाने के लिए आज पटना में 15 विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. इसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन समेत छह राज्यों के सीएम और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती समेत 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए. इसके अलावा राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे. विपक्षी दलों की इस महाबैठक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा के कालाहांडी में एक रैली को संबोधित किया और वो भी लालू नीतीश पर टिप्पणी करना नहीं भूले. ऑपोजिशन की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन इसमें आप नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की कुर्सी खाली दिखी. इनके अलावा तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भी इस पीसी से दूर रहे. इन नेताओं की ग़ैरमौजूदगी पर नीतीश कुमार ने कहा कि इनकी फ्लाइट थी तो जल्दी चले गए. अब बारी थी आम आदमी पार्टी की. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक प्रेस नोट रिलीज़ किया. इसमें कहा गया कि दिल्ली में केंद्र सरकार के काले अध्यादेश के ख़िलाफ़ कांग्रेस को छोड़कर सभी विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा में वोटिंग की बात कही. अगर कांग्रेस इस ऑर्डिनेंस पर अपना स्टैंड क्लियर नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी ऐसे किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी जिसमें कांग्रेस शामिल हो. कांग्रेस से मधुर रिश्ते ममता बनर्जी के भी नहीं रहे. लेकिन उन्होंने आज कहा कि सभी पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत हैं. एक तरफ जब ममता ये बात कह रही थीं, उससे थोड़ी देर पहले कांग्रेस सांसद और बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी टीएमसी को चोरों की पार्टी बता रहे थे. वो बोले कि पश्चिम बंगाल में ममता की जी हुजूरी कर कांग्रेस ने कभी राजनीति नहीं की है और ना करेगी. एक और बात इस बैठक से निकलकर आई कि विपक्षी नेताओं का अगला महाजुटान शिमला में होगा और जुलाई महीने में यह बैठक दो दिनों तक चलेगी. इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर और सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई पटना में ऑपोजिशन मीट को कवर कर रहे थे. हमने बात की मीटिंग के अंदर किन पॉइंट्स पर चर्चा हुई और इसके बड़े टेकअवेज़ क्या रहे? सुनिए ‘दिन भर’ में.
अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. वाशिंगटन और न्यूयार्क से आई ढेरों तस्वीरें हमने- आपने देखीं. दोनों देशों के बीच बाइलेटरल मीटिंग्स भी हुईं. कल साझी प्रेस कॉफ्रेंस भी हुई थी. मोदी के इस दौरे पर यूएस के पूर्व प्रेसीडेंट बराक ओबामा का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि अगर वो पीएम मोदी से मिलते तो उन्हें कहते कि अगर भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाया नहीं गया तो ये अलगाव का कारण बन सकता है. आज इंडियन टाइम के मुताबिक पीएम रात के 8 बजे व्हाइट हाउस में India US Hi Tech Handshake इवेंट में शिरकत करेगें। इसके बाद वो केनेडी सेंटर और आखिर में रोनाल्ड रीगन सेंटर में होने वाली मीटिंग्स के बाद इजिप्ट के लिए रवाना होंगे। सुनिए ‘दिन भर’ में.
जल्द ही भारत में हम दुनिया के दो सबसे बड़े बिज़नेस giants के बीच इंटरनेट वॉर देख सकते हैं. अमेरिका में अपने दौरे के पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक Elon Musk से हुई थी। इस मुलाकात के बाद Elon ने कहा था कि वो अगले साल स्टारलिंक इंटरनेट भारत में लाना चाहते हैं। अब इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी Reuters ने कहा है कि इंडिया में मुकेश अम्बानी का रिलायंस जियो स्टारलिंक के रास्ते की रुकावट बनेगा। एक्चुअली आप जिस इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उसे आप तक पहुंचाने के लिए एयरटेल, जियो या वोडाफोन जैसी कंपनियां सरकार से स्पेक्ट्रम खरीदती है। इस स्पेक्ट्रम को खरीदने के लिए नीलामी होती है। अब स्टारलिंक भारत में अपना इंटरनेट लेकर तो आना चाहता है लेकिन वो इस नीलामी का हिस्सा नहीं बनना चाहता। स्टारलिंक का कहना है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम की नीलामी होने पर वो कंस्यूमर को महंगा पड़ेगा इसलिए सरकार को उसके लिए लाइसेंस देना चाहिए. लेकिन इस बात से रिलायंस जिओ असहमत है। उनका कहना है कि हमे अपने देश के नियम किसी विदेशी कंपनी के दबाव में बदलने नहीं चाहिए बल्कि टेलीकॉम कंपनियों के साथ उन्हें भी नीलामी में ही शामिल होना चाहिए। सुनिए ‘दिन भर’ में.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद जैसी उम्मीद थी कि टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, वो आज देखने को मिले. जुलाई-अगस्त में होने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टेस्ट और वनडे की टीमें अनाउंस हो गई हैं. लंबे समय से आउट फ़ॉर्म चल रहे चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार टीम में जगह दी गई है. यशस्वी टेस्ट चैंपियनशिप में स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर टीम के साथ थे. उधर सरप्राइजिंगली मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज़ दौरे पर आराम दिया गया है. शमी की जगह मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को स्क्वॉड में रखा गया है. अजिंक्या रहाने इस टीम के उप-कप्तान चुने गए हैं. वनडे टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं, उमरान मलिक, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार को वनडे के स्क्वाड में रखा गया है. तो टेस्ट और वनडे के लिए घोषित हुई भारतीय टीमें कितनी सरप्राइजिंग है या ऐसे सेलेक्शन की ही उम्मीद थी? सुनिए ‘दिन भर’ में.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



