
2023 Auto Expo: सज गया मंच और शुरू हो गया मोटर-शो, मारुति ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक SUV eVX
AajTak
2023 Auto Expo का मंच सज गया है, तीन सालों के गैप के बाद इस मोटर-शो का आयोजन किया गया है. इस बार के ऑटो-एक्सपो में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, किया इंडिया इत्यादि सहित कई बड़े ब्रांड्स अपने नए मॉडलों को पेश करेंगे. मारुति सुजुकी ने इस एक्सपो में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट eVX को पेश किया है.
2023 Auto Expo की शुरुआत हो चुकी है, आज यानी 11 जनवरी से मीडिया के लिए ये मोटर शो शुरू किया गया है. इवेंट के पहले दिन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट Maruti eVX को पेश किया है. आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक से सजे इस एसयूवी को जल्द ही बिक्री के लिए भी लॉन्च किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित वाहनों के इस प्रदर्शनी में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, किया इंडिया सहित कई दिग्गज ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं.
कैसी है Maruti eVX Electric SUV:
मारुति सुजुकी का कहना है कि, इस कार को सुजुकी मोटर कार्पोरेशन द्वारा डिजाइन और डेवलप किया गया है. Maruti eVX इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में कंपनी 60kWh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल कर रही है, जो कि सिंगल चार्ज में 550 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगा. इस कार की लंबाई 4,300mm, चौड़ाई 1,800mm और उंचाई 1,600mm है. इस कार को पूरी तरह नए डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैया किया गया है.
Maruti eVX इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को कंपनी ने एक सिग्नेचर एसयूवी डिजाइन दिया है, जो कि बेहतर एयरोडायनमिक के सिल्हूट के साथ आता है. इसमें बेहतर लांग व्हीलबेस के साथ ही ग्राउंड क्लीयरेंस को भी उंचा रखा गया है. कंपनी का कहना है कि, ये एसयूवी ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्यूचर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस नए कॉन्सेप्ट के अलावा कंपनी ने वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल और ब्रेजा सीएनजी जैसे मॉडलों को भी प्रदर्शित किया है.
मारुति सुजुकी के अलावा मोरिस गैराजेज (MG), अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स, बिल्ड योर ड्रीम (BYD), टॉर्क मोटर्स, ओकिनावा ऑटोटेक, हीरो इलेक्ट्रिक, हुंडई, किया इंडिया, टोयोटा और जेबीएम जैसे ब्रांड्स भी अपने वाहनों को पेश करेंगे. तीन सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर से नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में वाहनों का जखीरा सजकर तैयार है. ऑटो एक्सपो का ये 16वां संस्करण 13 जनवरी से जनरल पब्लिक के लिए शुरू होगा.
यदि आप भी ऑटो एक्सपो विजिट करने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस मोटर-शो की टिकट ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बुक माय शो (Bookmyshow) के आधिकारक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. शुक्रवार 13 जनवरी को इस टिकट की कीमत सबसे ज्यादा 750 रुपये रखी गई है. लेकिन 14 और 15 जनवरी को टिकट खरीदने के लिए लोगों को 475 देने होंगे. वहीं 16 से 18 जनवरी तक टिकट के लिए 350 रुपए खर्च करने होंगे. हर टिकट केवल एक बार के प्रवेश के लिए ही वैध होगा और एक टिकट पर केवल एक ही व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति होगी.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










