
2023 के आखिर तक पूरे देश में उपलब्ध होगी Jio 5G सर्विस, इन शहरों में दिवाली से पहले आएगा
AajTak
Reliance AGM 2022: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान Jio5G सर्विस का ऐलान कर दिया है. अंबानी के मुताबिक अभी के लिए 5G सर्विस सिर्फ कुछ शहरों में उपलब्ध होगी, लेकिन अगले साल के आखिर तक पूरे देश भर में Relinace Jio 5G सर्विस शुरू हो जाएगी.
Reliance AGM 2022: Jio 5G सर्विस की शुरुआत दिवाली से होगी. मुकेश अंबानी के मुताबिक शुरुआत में Jio 5G की सर्विस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में मिलेगी. उन्होंने कहा है कि दिवाली तक इन शहरों मे 5G सर्विस मिलने लगेगी.
हालांकि पूरे देश भर में Jio 5G सर्विस देने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा. अंबानी के मुताबिक 2023 के दिसंबर तक कंपनी देश भर में 5G सर्विस शुरू कर देगी. AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा है कि Reliance Jio 5G सर्विस के लिए कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है.
गौरतलब है कि 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम Reliance ने ही खरीदे हैं. मुकेश अंबानी ने कहा है, ‘Jio ने दुनिया के सबसे तेज़ 5G रोलआउट का प्लान तैयार कर लिया है’
अंबानी के मुताबिक़ 2023 के आख़िर तक भारत के हर शहर, तालुक़ा और तहसील तक Jio की 5G सर्विस पहुँच जाएगी. उन्होंने कहा है कि Jio 5G सर्विस सभी लोगों को और सभी जगहों को कनेक्ट करेगा.
Jio 5G प्लान?
Jio 5G के प्लान कितने सस्ते या महंगे होंगे इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि अंबानी ने अपने स्पीच में अफोर्डेबल 5G का जिक्र कई बार किया है. इससे ये साफ कि Jio 4G के मुकाबले Jio 5G के प्लान्स ज्यादा महंगे नहीं होंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




