
2022 में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगी Alia Bhatt? ऐसी है चर्चा
AajTak
उम्मीद की जा रही है कि आलिया भट्ट अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान 2022 में करेंगी. रिपोर्ट की मानें तो आलिया अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. एक सूत्र ने बताया है कि आलिया भट्ट, हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके ही अंदाज की फिल्मों में काम करना चाहती हैं.
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. 'राजी', 'डियर जिंदगी', 'कपूर एंड संस' जैसी बढ़िया फिल्में कर चुकी आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. आलिया भट्ट की रणबीर कपूर संग शादी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है. इस बीच आलिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












