
2014 से अब तक 50 विधानसभा चुनाव हुए, सिर्फ 11 में जीत पाई कांग्रेस
AajTak
2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महज 44 सीटें जीत पाई थी. उसके बाद से अब तक 9 साल में 50 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. इनमें 11 राज्यों में कांग्रेस जीती भी, लेकिन कई राज्यों में बगावत के चलते पार्टी को सत्ता गंवानी भी पड़ी.
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं. इन पांच राज्यों की 680 सीटों में से कांग्रेस महज 56 पर जीत सकी. पंजाब में तो उसने अपनी सरकार भी गंवा दी. इसी के साथ अब कांग्रेस देश के महज 5 राज्यों तक सिमट कर रह गई है. इनमें भी छत्तीसगढ़, राजस्थान में ही उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार और कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं, झारखंड और महाराष्ट्र में वो छोटे सहयोगी दल की भूमिका में है.
कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव के हालिया नतीजे इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि इन राज्यों की 690 सीटों में से कांग्रेस ने 680 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन पार्टी के 82% प्रत्याशी चुनाव हार गए.
वैसे 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महज 44 सीटें जीत पाई थी. उसके बाद से अब तक 9 साल में 50 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. इनमें 11 राज्यों में कांग्रेस जीती भी, लेकिन कई राज्यों में बगावत के चलते पार्टी को सत्ता गंवानी भी पड़ी.
मध्य प्रदेश इसका बहुत बड़ा उदाहरण है. 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाई लेकिन डेढ़ साल में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में आ गए और कमलनाथ सरकार गिर गई. ऐसा ही कर्नाटक में भी हुआ और अरुणाचल में भी.
2014: 8 चुनाव, एक जीता लेकिन गंवा दी सत्ता
2014 में 8 राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए. इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं. इन 8 राज्यों में से अरुणाचल में कांग्रेस सरकार बना सकी. यहां की 60 में से 42 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की. लेकिन जुलाई 2016 में मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत 33 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में आ गए और राज्य की सत्ता बीजेपी के पास चली गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










