
200 फ्लाइट्स प्रभावित... कई पेड़ उखड़े, दिल्ली में तूफान और बारिश का कहर
AajTak
मौसम में अचानक आए इस बदलाव से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में भारी नुकसान और अफरातफरी भी मची. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज हल्की बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
दिल्ली-NCR में शुक्रवार को अचानक धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं और बारिश के कारण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन तेज धूल भरी आंधी से अफरा-तफरी मच गई और कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है.
मौसम की इस अचानक बदलाव से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई संचालन बाधित हो गया. करीब 200 फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई तो करीब 25 फ्लाइट्स को आस-पास के एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया गया. इसी बीच आईएमडी ने शनिवार गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज हल्की बारिश, गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
200 फ्लाइट्स प्रभावित
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 200 से ज्यादा उड़ानों में देरी और डायवर्जन की जानकारी सामने आई. एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरलाइन्स से रियल-टाइम अपडेट के लिए संपर्क करें.
इंडिगो ने कहा कि धूल भरी आंधी के कारण दिल्ली और जयपुर दोनों जगहों पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है. फ्लाइट्स में देरी और रूट डायवर्ट के कारण अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई और एक एक्स यूजर ने हवाई अड्डे का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि कई बार देरी और रूट डायवर्ट के कारण हवाई अड्डे पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इसके अलावा अपनी फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे यात्री एयरपोर्ट पर फर्श पर भी देखे गए.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








