
20 दिन में कराना होगा चुनाव, वरना... इमरान खान को इलेक्शन कमीशन ने दी ये चेतावनी
AajTak
पाकिस्तान चुनाव आयोग का कहना है कि पीटीआई ने संविधान के तहत पारदर्शिता चुनाव नहीं कराए. अगस्त में आयोग ने पीटीआई को अंतिम चेतावनी दी थी कि वह या तो चुनाव कराएं या फिर उसे चुनाव चिह्न के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.
पाकिस्तान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को 20 दिन का समय दिया है. आयोग ने पीटीआई से कहा है कि वह पार्टी के चुनाव चिह्न क्रिकेट बैट की वैधता बरकरार रखने के लिए तय समय के भीतर चुनाव करें.
पाकिस्तान चुनाव आयोग का कहना है कि पीटीआई ने संविधान के तहत पारदर्शिता चुनाव नहीं कराए. अगस्त में आयोग ने पीटीआई को अंतिम चेतावनी दी थी कि वह या तो चुनाव कराएं या फिर उसे चुनाव चिह्न के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.
बता दें कि पार्टी के संविधान के तहत पीटीआई के चुनाव 13 जून 2021 से लंबित हैं. हालांकि, 10 जून 2022 को पार्टी के भीतर चुनाव हुए थे लेकिन चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया था.
पीटीआई पार्टी के गौहर अली खान ने कहा था कि पार्टी के चुनाव संविधान में संशोधन से पहले होने चाहिए थे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पीटीआई ने आठ जून 2022 को संविधान में संशोधन किया और 10 जून 2022 को पार्टी के भीतर चुनाव कराए. खान ने कहा कि हालांकि, पार्टी संविधान में संशोधन को बाद में वापस ले लिया गया.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









