
20 दिनों की लड़ाई के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में थमी जंग, दोनों देशों ने सहमति से किया सीजफायर
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा पर जारी हिंसक संघर्ष को रोकने के लिए तत्काल सीजफायर पर सहमति जताई है. दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर सभी तरह के हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की घोषणा की. इस संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत और लाखों लोगों का विस्थापन हो चुका है.
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है. दोनों देशों ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से सीजफायर लागू करने पर सहमति जताई. यह जानकारी दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में दी गई. यह सीजफायर 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे स्थानीय समय से लागू हुआ.
कंबोडिया की तरफ से जारी स्पेशल जनरल बॉर्डर कमेटी के बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने यह तय किया है कि सभी तरह के हथियारों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी. इसमें नागरिकों, नागरिक ठिकानों, बुनियादी ढांचे और सैन्य लक्ष्यों पर किसी भी तरह के हमले शामिल हैं. सीजफायर सभी इलाकों में और हर स्थिति में लागू रहेगा.
यह भी पढ़ें: थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर पर विष्णु प्रतिमा पर चलाया बुलडोजर, भारत ने जताया ऐतराज
यह समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर दिसंबर की शुरुआत में भड़क उठा था. पिछले 20 दिनों से जारी इस संघर्ष में कम से कम 101 लोगों की जान चली गई, जबकि दोनों देशों की सीमा से सटे इलाकों से पांच लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.
थाईलैंड-कंबोडिया संयुक्त बयान में क्या कहा?
संयुक्त बयान में थाईलैंड और कंबोडिया के रक्षा मंत्रियों ने यह भी कहा कि दोनों देश मौजूदा सैन्य तैनाती को बनाए रखेंगे और किसी भी तरह की अतिरिक्त सैन्य गतिविधि या सैनिकों की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. उनका कहना है कि किसी भी तरह की सैन्य मजबूती से तनाव बढ़ेगा और लॉन्ग टर्म समाधान की कोशिशों को नुकसान पहुंचेगा.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








