
2 मौतें, 23 लोग जख्मी और कई पेड़ उखड़े, दिल्ली में रात को आए तूफान ने मचाया कोहराम
AajTak
दिल्ली में शुक्रवार शाम को आई धूल भरी आंधी-तूफान की वजह से स्थानीय रहवासियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से गिरे पेड़ों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.
दिल्ली में शुक्रवार की शाम को धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश देखी गई, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए. तेज हवाओं से गिरे पेड़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और अलग-अलग हादसों में 23 लोग घायल हो गए. वहीं दिल्ली पुलिस को पेड़ उखाड़ने से संबंधित 152 कॉल, इमारतों की क्षति से संबंधित 55 कॉल और बिजली कटने से संबंधित 202 कॉल दर्ज किए गए. आंधी-तूफान से गिरे पेड़ क्षतिग्रस्त हुए घर दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी चलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस किया गया. तेज आंधी की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी चपेट में आने से 17 लोग घायल हो गए और पेड़ गिरने से 6 लोग घायल हो गए. शुक्रवार शाम आई आंधी के दौरान दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 409 कॉल रिकार्ड की गई हैं.
वहीं दिल्ली-एनसीआर में पेड़ गिरने की वजह से कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ राजधानी के कुछ हिस्सों में तो इमारत और पेड़ गिरने से कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई. दिल्ली में मौसम के इस अचानक हुए बदलाव से अलग अलग हादसों में दो लोगो की जान चली गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं. घायल मरीजों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानें आज कैसा रहेगा मौसम दिल्ली में मौसम बदलने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की नौ उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया. मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं दिल्ली में आज भी धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. उसके बाद मौसम में बदलाव होने के साथ गर्मी बढ़ने की आशंका है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
शनिवार-रविवार को बारिश की संभावना
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी होगी. शनिवार और रविवार को बारिश की अधिक संभावना है. मौसम कार्यालय ने शनिवार को बारिश के साथ आंधी की भविष्यवाणी की है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



