
2 आतंकी संगठनों से है अमेरिका में पकड़े गए हैप्पी पासिया का लिंक, FBI ने जारी किया बयान
AajTak
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर हैप्पी पासिया पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था. वह पंजाब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था. पासिया की कस्टडी में आने के बाद पहली तस्वीर भी वायरल हो रही है.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स में से एक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. वह फिलहाल एफबीआई की कस्टडी में है. पंजाब में सिलसिलेवार ग्रेनेड अटैक के लिए जिम्मेदार पासिया की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ी सफलता है. वह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है.
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने पासिया पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था. वह पंजाब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था. पासिया की कस्टडी में आने के बाद पहली तस्वीर भी वायरल हो रही है.
टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, पासिया को 11 अप्रैल को अमेरिका में पकड़ा गया था. भारतीय खुफिया एजेंसी उसे भारत लाने की कोशिश करेगी. पासिया पाकिस्तान के ISI, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे आतंकी संगठन और हरविंदर सिंह रिंदा के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. खुफिया एजेंसियों का कहना है कि उसने पंजाब में कई हमलों की साजिश रची जिनमें इस साल जनवरी में अमृतसर में गुमताला पुलिस चौकी पर हुआ हमला भी शामिल है.
इस मामले पर एफबीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत के पंजाब में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार कथित आतंकी हरप्रीत सिंह को सैक्रामेंटों में एफबीआई और ईआरओ ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका दो अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से लिंक है. वह गैरकानूनी रूप से अमेरिका आया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कीपैड फोन का इस्तेमाल करता था.
गैंगस्टर हैप्पी पासिया का नाम हाल ही में जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले में सामने आया था. पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सहित सभी हमलावरों को गिरफ्तार करके बड़ा खुलासा किया था. इस मामले की जांच में सीमा पार पाकिस्तान से जुड़ी एक बड़ी साजिश का पता चला है. इस मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है.
जीशान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. ये हाईप्रोफाइल बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी वॉन्टेड है. पुलिस का मानना है कि यह हमला राज्य में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा था, जिसे आईएसआई का समर्थन हासिल था. इसमें पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के बीच संबंध सामने आए हैं.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







