
'1971 के नरसंहार के लिए माफी और 4.3 अरब डॉलर मुआवजा', बांग्लादेश ने 15 साल बाद हुई द्विपक्षीय वार्ता में PAK से की मांग
AajTak
बांग्लादेश ने 1971 से पूर्व संयुक्त पाकिस्तानी परिसंपत्तियों में से अपने हिस्से के रूप में 4.52 बिलियन डॉलर का दावा किया, जिसमें विदेशी सहायता, बकाया भविष्य निधि और बचत योजनाएं शामिल थीं. बता दें कि 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था.
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ 15 वर्षों के बाद हुई द्विपक्षीय वार्ता में ऐतिहासिक अनसुलझे मुद्दों को उठाया. दोनों देशों के विदेश कार्यालय के बीच हुई इस बैठक के दौरान, बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान से उसकी सेना द्वारा बांग्लादेशियों (तबके पूर्वी पाकिस्तान के बांग्ला भाषी लोग) के नरसंहार के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की. इसके अलावा 4.5 अरब डॉलर बकाया के भुगतान का मुद्दा भी उठाया. यह बैठक में दोनों देशों के विदेश सचिवों ने हिस्सा लिया.
बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए इन मुद्दों को हल करने की आवश्यकता है. हमने 1971 के अत्याचारों के लिए सार्वजनिक माफी की मांग के साथ 4.32 अरब डॉलर के अपने वित्तीय दावे को भी पाकिस्तान के सामने रखा. इसमें 1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश छोड़ने में असमर्थ फंसे हुए पाकिस्तानियों की वापसी और 1970 के चक्रवात में मिली विदेशी मदद के पैसे की बात भी शामिल थी.'
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोर्ट सख्त, शेख हसीना और उनके बेटे के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट
चर्चा के दौरान पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर बांग्लादेश के विदेश सचिव ने कहा कि उन्होंने इन मुद्दों पर बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान की विदेश सचिव अमना बलूच इस वार्ता में शामिल थीं. जशीम उद्दीन ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार 27-28 अप्रैल को बांग्लादेश का दौरा करेंगे. यह 2012 के बाद किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने पर भी चर्चा हुई.
बांग्लादेश ने 1971 से पूर्व संयुक्त पाकिस्तानी परिसंपत्तियों में से अपने हिस्से के रूप में 4.52 बिलियन डॉलर का दावा किया, जिसमें विदेशी सहायता, बकाया भविष्य निधि और बचत योजनाएं शामिल थीं. बता दें कि 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था. पाकिस्तान की सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में जुल्म की इंतेहा कर रखी थी. लाखों लोगों की हत्या और महिलाओं के साथ बलात्कर किए. तब भारत ने हस्तक्षेप किया था और भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज से युद्ध लड़कर बांग्लादेश को आजाद कराया था.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







