
18 लाख का घर, ड्रग्स की तस्करी और अंजलि की मौत की मिस्ट्री... कैसे सवालों में घिरती जा रही निधि?
AajTak
करीब दो साल पहले निधि आगरा पुलिस की हिरासत में थी. अब सवाल ये है कि अंजलि की मौत की इकलौती चश्मदीद आखिर आगरा पुलिस की गिरफ्त में क्यों और कैसे आ गई थी? तो निधि का ये दूसरा चेहरा और पुराना सच जानने के लिए आपको दो साल पीछे जाना होगा.
वो एक तरफ दिल्ली के कंझावला कांड यानी अंजलि की मौत के मामले की इकलौती चश्मदीद गवाह है, दूसरी तरफ आगरा पुलिस की नजर में एक ड्रग पेडलर. वो एक तरफ दावा करती है कि हादसे से पहले अंजलि नशे की हालत में थी, दूसरी तरफ वो खुद नशे यानी गांजे के साथ आगरा में गिरफ्तार हो चुकी है. अंजलि केस की गवाह निधि पिछले दो सालों से जमानत पर बाहर है. इससे पहले वो करीब 15 दिनों के लिए आगरा की जेल में बंद थी. अब अदालत में पेश ना होने की वजह से निधि पर फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
जीआरपी की हिरासत में थी निधि हम उसी निधि की बात कर रहे हैं, जो अंजलि की मौत की इकलौती चश्मदीद और उसकी दोस्त होने का दम भरती है. करीब दो साल पहले यही निधि आगरा पुलिस की हिरासत में नजर आई थी. अब सवाल ये है कि अंजलि की मौत की इकलौती चश्मदीद आखिर आगरा पुलिस की गिरफ्त में क्यों और कैसे आ गई थी? तो निधि का ये दूसरा चेहरा और पुराना सच जानने के लिए आपको दो साल पीछे जाना होगा.
6 दिसंबर 2020, आगरा, यूपी पुलिस की हिरासत में मौजूद निधि की तस्वीरें पुलिस और मीडिया रिकॉर्ड में मौजूद हैं. लेकिन निधि की तस्वीरों का सच जानने के लिए आपको आगरा के जीआरपी, आगरा कैंट थाने में 6 दिसंबर 2020 को दर्ज की गई एक एफआईआर पर निगाह डालनी चाहिए. ये एफआईआर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 20 के तहत दर्ज की गई थी. वक्त दोपहर के 1 बजकर 17 मिनट और जगह थी, आगरा कैंट स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 3. उस एफआईआर में निधि का नाम अभियुक्त यानी मुल्जिम नंबर एक के खाने में दर्ज है. पता लिखा था, सुल्तानपुरी सी 7/11, झुग्गी नंबर-1, पोस्ट और थाना सुल्तानपुरी, उत्तरी दिल्ली.
एफआईआर में दर्ज है ये घटनाक्रम अब सवाल ये है कि आखिर अंजलि केस की इकलौती गवाह निधि के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर की कहानी क्या है? आखिर उसे आगरा कैंट की गर्वनमेंट रेलवे पुलिस ने क्यों और कैसे गिरफ्तार किया था? तो आइए ये कहानी जानने के लिए इस एफआईआर में लिखे इस मजमून को समझने की कोशिश करते हैं. जीआरपी की ओर से दर्ज इस एफआईआर में पुलिस ने लिखा है-
"प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर सीढ़ियों के बराबर में बनी स्टील की बेंच पर बैठे दो व्यक्ति व एक लड़की हम पुलिसवालों को देख कर सकपका कर अपने दो हाथों में बैग लेकर तेज कदमों से स्टेशन पर दिल्ली साइड जाने लगे. जिनको रोका व टोका तो नहीं रुके. अत: शक होने पर हम पुलिसवालों ने एकबारगी दबिश देकर घेर कर ओवरब्रिज की सीढ़ियों के बराबर वाली स्टील की बेंच से करीब 30 कदम दूर महिला पुलिस कर्मी की मदद से पकड़ लिया. जिनसे हम पुलिस को देख कर भागने का कारण पूछने पर तीनों ने एक स्वर में कहा कि साहब, हमारे पास बैग में गांजा है."
नशे की खेप के साथ पकड़ी गई थी निधि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने तब निधि के साथ बिहार के औरंगाबाद में रहनेवाले समीर और दिल्ली के ही रहनेवाले रवि कुमार नाम के दो और लड़कों को नशे की खेप से साथ गिरफ्तार किया था. यानी ये लड़के भी निधि के साथ ड्रग्स सप्लाई के इस रैकेट का हिस्सा थे. एफआईआर के इस मजमून से साफ है कि आगरा पुलिस ने इसी निधि को अब से दो साल पहले आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नशे की खेप यानी गांजा के साथ तब गिरफ्तार किया था, जब वो अपने दो साथियों के साथ आगरा कैंट होते हुए ड्रग्स लेकर दिल्ली जाने की फिराक में थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



