
18 इमारतें जमींदोज, 3 की मौत... यूक्रेन में रूस ने फिर मचाई तबाही, ड्रोन और मिसाइलों से किया धुआं-धुआं
AajTak
यह हमला रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रहे लगातार और व्यापक हमलों की कड़ी में एक और खतरनाक कदम है. खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 निजी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रूस ने इस हमले में 48 'शहीद ड्रोन', 2 मिसाइलें और 4 एरियल ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया.
यूक्रेन के भयानक ड्रोन हमले के बाद रूस की जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है. रूस ने शनिवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर एक भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. यूक्रेनी स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.
18 इमारतों को किया जमींदोज
यह हमला रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रहे लगातार और व्यापक हमलों की कड़ी में एक और खतरनाक कदम है. खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 निजी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रूस ने इस हमले में 48 'शहीद ड्रोन', 2 मिसाइलें और 4 एरियल ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया. एरियल ग्लाइड बम को बेहद घातक माना जाता है, क्योंकि ये सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदते हैं और बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते हैं.
यूक्रेन ने मचाई थी तबाही
पिछले दिनों यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए रूस पर ताबड़तोड़ हमला किया. रॉयटर्स ने तीन ओपन सोर्स विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि रूस के अंदर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमला किए जाने के तुरंत बाद ली गई रूसी एयर बेस की सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि कई बम गिराने वाले विमान नष्ट हो गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











