
17 विधायक पहली बार बने मंत्री, जातीय और क्षेत्रीय बैलेंस... समझें- राजस्थान कैबिनेट विस्तार का पूरा गणित
AajTak
मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री हैं. कैबिनेट मंत्रियों में राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हैं. बीजेपी ने मंत्रिमंडल में 2 ब्राह्मण नेताओं, 4 जाट, राजपूत और एससी/एसटी के तीन-तीन नेताओं के अलावा अन्य समुदायों को शामिल करके जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा सहित 22 नेताओं को शामिल किया है. इनमें से 17 पहली बार मंत्री बने हैं. बीजेपी ने मंत्रिमंडल में 2 ब्राह्मण नेताओं, 4 जाट, राजपूत और एससी/एसटी के तीन-तीन नेताओं के अलावा अन्य समुदायों को शामिल करके जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है. राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उपमुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हैं. इनमें से 20 पहली बार मंत्री बने हैं.
मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री हैं. कैबिनेट मंत्रियों में राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हैं. राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही एक विवाद भी सामने आया. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. इस फैसले ने सभी को चौंका दिया. क्योंकि सुरेंद्र पाल सिंह चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बन गए हैं. जयपुर स्थित राजभवन में सुरेंद्र पाल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हैं. इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान होना है. कांग्रेस ने उन्हें मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी की आलोचना की है.
ये भी पढ़ें राज्यवर्धन राठौर, किरोड़ीलाल मीणा समेत 12 कैबिनेट मंत्री, देखें- भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट
कैबिनेट विस्तार में बीजेपी ने क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है. हालांकि इसमें जयपुर का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है, जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर शहर की सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा दूदू सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. अलग जिला बनाए जाने से पहले दूदू जयपुर जिले का ही हिस्सा था.
नया मंत्रिमंडल युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण है. वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर और मदन दिलावर को कैबिनेट मंत्री और ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है. जबकि कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री केके विश्नोई और जवाहर सिंह बेधम पहली बार विधायक बने हैं.
नवनियुक्त मंत्रिमंडल में किरोड़ी लाल मीणा (72) सबसे उम्रदराज और अविनाश गहलोत (42) सबसे कम उम्र के हैं. भजनलाल सरकार में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमन्त मीणा, सुमित गोदारा और कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. जबकि भजनलाल सरकार में संजय शर्मा, गौतम कुमार, झब्बर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरालाल नगर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं. ओटाराम देवासी, मंजू बाघवार, विजय सिंह, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेधम ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



