
17 रुपए के टिकट पर चेतावनी- झूलते पुल को नुकसान पहुंचाया तो लिया जाएगा एक्शन
AajTak
Morbi Hanging Bridge: मोरबी हादसे में ब्रिज के टिकट का फोटो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि अगर पुल को कोई पर्यटक नुकसान पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि अब मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आज से ही जांच शुरू की गई है.
गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 141 पहुंच गई है. वहीं, 70 लोग इसमें घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बचे हुए लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी बीच ब्रिज के टिकट की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें साफ-साफ लिखा है कि अगर पुल को कोई पर्यटक नुकसान पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
12 और 17 रुपए कीमत के टिकटों पर लिखा है- झूलते पुल पर कोई नुकसान होगा या कोई नुकसान करेगा तो उस शख्स पर कार्रवाई होगी. वहीं, झूलता पुल का टिकिट मौजूद कर्मचारी मांगे तब दिखाना होगा और Exit के बाद 'टिकट' की मान्यता समाप्त हो जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, ब्रिज पर घूमने के लिए वयस्कों के लिए 17 रुपये का टिकट जबकि बच्चों के लिए 12 रुपये का टिकट खरीदना अनिवार्य था. ब्रिटिश काल में बने इस 233 मीटर लंबे और 1.25 मीटर चौड़े ब्रिज को झूला पुल भी कहा जाता है.
इस ब्रिज को सात महीने के रिनोवेशन के बाद पांच दिन पहले ही दोबारा खोला गया था, जिससे प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. आरोप है कि ब्रिज को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था. ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने को पुल टूटने की वजह बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रिज की क्षमता 100 लोगों की थी लेकिन रविवार को 400 टिकट बेचे गए.
बता दें कि एक निजी फर्म ने इस ब्रिज का रिनोवेशन का जिम्मा लिया था, जिसमें बताया जा रहा है कि करीब दो करोड़ रुपयें का खर्च आया था. प्रशासन की लापरवाही को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गुजरात सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है, आज से ही जांच शुरू की गई है.
क्या है पूरा मामला? गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. इस हादसे में 141 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे. ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे. रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं. अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. हादसे में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी इस हादसे में मौत हो गई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







