
15 फरवरी को दीया मिर्जा की शादी, मुंबई के बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे!
AajTak
शादी से महज दो दिन पहले दीया की शादी को लेकर इतनी बड़ी खबर सरप्राइजिंग है. हालांकि इन खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दीया की शादी की ये खबर काफी जोरों-शोरों से चर्चा में है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. साहिल सांगा के साथ तलाक के बाद एक बार फिर दीया की जिंदगी में खुशी की शुरुआत होने वाली है. वैलेन्टाइन्स डे से पहले दीया मिर्जा की शादी की खबर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है. जी हां, खबर है कि दीया मिर्जा दूसरी शादी को तैयार हैं और यह बहुत ही जल्द होने वाला है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को दीया मिर्जा नए सिरे से अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने वाली हैं. रिपोर्ट की मानें तो दीया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लेने वाली हैं.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












