
14 साल जेल में, 15 साल बाद सजा और 78 दिनों में रिहाई... हैरान कर देगी सौम्या विश्वनाथन के कातिलों की ये कहानी
AajTak
ये अजीब अंजाम है उन खूंखार क़ातिलों का, जिन्होंने सिर्फ लूटपाट और मज़े के लिए दफ्तर से घर लौटती एक बेगुनाह लड़की को बीच सड़क पर गोली से उड़ा दिया. कातिल लूटपाट के इरादे से तो दिल्ली की सड़कों पर घूम ही रहे थे, लेकिन जब उन्हें कार में एक अकेली लड़की दिखाई दी, तो अपना निशाना चेक करने के लिए उनमें से एक ने गोली चलाई थी.
पिछले साल नवंबर में दिल्ली की एक अदालत ने इंडिया टुडे की पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन चारों ने दिल्ली हाई कोर्ट में निचली अदालत के इस फैसले को चुनौती दे डाली. और अब दिल्ली हाई कोर्ट ने महज ढाई महीने पहले उम्रकैद की सजा पाने वाले उन चारों कातिलों को जमानत पर रिहा कर दिया. यकीनन ये मामला हैरान करने वाला है. चलिए आपको बताते हैं उन चारों के रिहा होने के वजह.
खूंखार क़ातिलों का अजीब अंजाम ये अजीब अंजाम है उन खूंखार क़ातिलों का, जिन्होंने सिर्फ लूटपाट और मज़े के लिए दफ्तर से घर लौटती एक बेगुनाह लड़की को बीच सड़क पर गोली से उड़ा दिया. कातिल लूटपाट के इरादे से तो दिल्ली की सड़कों पर घूम ही रहे थे, लेकिन जब उन्हें अपनी कार से घर लौटती एक अकेली लड़की दिखाई दी, तो अपना निशाना चेक करने के लिए उनमें से एक ने गोली चलाई, जो सीधे लड़की के सिर में जा लगी. और इसी के साथ एक जिंदगी का अंत हो गया.
सौम्या के घरवालों को लगा झटका मामला पत्रकार सौम्या विश्वनाथन का है, जिसके सभी के सभी चार कातिलों को अब दिल्ली हाई कोर्ट ने ये कहते हुए जमानत दे दी है कि वो फैसला आने से पहले ही 14 साल जेल में काट चुके हैं, ऐसे में जब तक उनकी सजा पर आखिरी फैसला नहीं हो जाता, उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. कहने की जरूरत नहीं है कि ये फैसला सौम्या के घरवालों के लिए किसी झटके से कम नहीं है, जिन्होंने अपनी बेटी के कातिलों के लिए फांसी नहीं बल्कि उम्र कैद की सजा मांगी थी, ताकि वो पूरी उम्र जेल से बाहर न आ सके.
ऐसे हुआ था सौम्या का मर्डर सौम्या का 30 और 31 सितंबर 2008 की दरम्यानी रात को तब कत्ल हो गया था, जब वो दफ्तर से अपने घर लौट रही थी. तब वसंतकुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग पर रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार ने सौम्या के सिर में गोली मार कर उसकी जान ले ली थी. कातिलों की ये टोली दिल्ली में लूटपाट के लिए घूम रही थी और इसी दौरान उन्हें सौम्या के तौर पर एक आसान शिकार मिल गया.
जिगीशा की हत्या के साथ कबूली थी सौम्या के मर्डर की बात इस मामले की तफ्तीश कर रही दिल्ली पुलिस करीब छह महीने तक अंधेरे में रही, लेकिन जब जिगीशा घोष नाम की एक और लड़की के कत्ल के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा और उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने पहले सौम्या विश्वनाथन का कत्ल करने की बात भी कबूल कर ली. तब से लेकर अब से ठीक 78 दिन तक दिल्ली की साकेत कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चलती रही.
पिछले साल मिली थी उम्रकैद की सजा और आखिरकार अदालत ने 26 नवंबर 2023 को सौम्या के चारों मुल्जिमों रवि कपूर, अजय कुमार, बलजीत मलिक और अजय कुमार को गुनहगार पाते हुए उन्हें ताउम्र क़ैद यानी आजीवन कारावास की सजा सुनाई दी. बल्कि अदालत ने चारों दोषियों को यूपीएपीए और कत्ल के मामले में 25-25 साल की सजा सुनाई थी और दोनों सजाओं के अलग-अलग चलने की बात कही थी. यानी इस हिसाब से दोषियों को कम से कम 50 साल जेल में गुजारना था.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



