
13 साल के बच्चे ने मजाक में किया था फ्लाइट में बम होने का मेल, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 17 जून को दिल्ली से दुबई जा रही है फ्लाइट में बम होने का ईमेल भेजने के मामले में एक 13 साल के बच्चे से पूछताछ की है. पूछताछ में बता चला कि बच्चे ने ये मेल सिर्फ मजाक के तौर पर किया था. बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले उसने के खबर पढ़ी थी, जिसमें एक बच्चे ने बम की झूठी जानकारी दी थी. इसके बाद उसने भी मजाक के लिए मेल कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने 17 जून को दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने का मेल करने वाले शख्स का पता लगा लिया है. पुलिस ने इस मामले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाले नाबालिग से पूछताछ की. बच्चे ने पुलिस को बताया कि उस ये मेल सिर्फ मजाक के तौर पर किया था.
पुलिस ने जाकारी देते हुए बताया कि 17 जून को दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी भार मिल करने वाले शख्स के बारे में पता चल गया है. यह मेल के 9वीं कक्षा में पढ़े वाले 13 वर्षीय बच्चे ने किया था. बच्चे ने पूछताछ में बताया कि उसे ये मेल सिर्फ एक मजाक के तौर पर किया था. पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिग ने फ्लाइट में बम होने की धमकी देने के लिए एक नई मेल आईडी बनाई थी और मेल करने के बात उस आईडी को डिलिट कर दिया, ताकि पुलिस उसके पास तक न पहुंच सके.
मजाक के लिए किया ईमेल
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जिसे मेल आईडी से यह मेल किया गया था, वह ईमेल आईडी मेल भेजने का कुछ देर पहले ही बनाई गई थी और मेल भेजने के बाद उसे आईडी को डिलीट कर दिया गया. टेक्निकल एविडेंस के आधार पर पुलिस की टीम जब पिथौरागढ़ पहुंची तो पता चला कि उस ईमेल को नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक 13 साल के छात्र ने सिर्फ मजे के लिए भेजा था.
मेल करने के बाद डिलिट की ईमेल आईडी
जब पुलिस की टीम ने बच्चों से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर एक खबर पड़ी थी, जिसमें लिखा था कि एक बच्चे ने बम की झूठी जानकारी मेल की थी. इसके बाद उसने भी मजाक, थ्रिल के लिए यह मेल किया और उसने इसके लिए एक नई मेल आईडी बनाई और फिर उसे मेल आईडी को डिलीट कर दिया ताकि पुलिस उसे तक न पहुंच सके. पुलिस की टीम ने बच्चे से पूछताछ की और पूछताछ के बाद उसे माता-पिता को सुपुर्द कर दिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










