
'12th Fail' फैन IAS ऑफिसर ने साझा की अपनी जिंदगी के 'पांडे' की कहानी, बताया-कैसे मिले
AajTak
'12वीं फेल' फिल्म में 'पांडे' वो किरदार है, जो मनोज शर्मा (विक्रांत मैसी) को न सिर्फ यूपीएससी की राह दिखाता है बल्कि अपने खर्च पर दिल्ली के मुखर्जी नगर लाता है, रहने की व्यवस्था करता है और कई तरह से छोटी-बड़ी मदद करता है. ऐसा ही दोस्त आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण की जिंदगी में भी था, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उनकी मदद की थी.
'हर कामयाब इंसान के साथ एक 'पांडे' भी होता है...' हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मैसी स्टारर बॉलीवुड फिल्म '12th Fail' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. आईपीएस मनोज शर्मा की रियल स्टोरी से प्रेरित इस फिल्म में सिविल सर्विसेज यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के संघर्ष को बहुत करीब से बखूबी दिखाया गया है. दर्शकों ने फिल्म के हर किरदार को करीब से महसूस किया है. इसका ताजा उदाहरण आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण का है, जिन्हें फिल्म देखने के बाद अपनी जिंदगी के 'पांडे' की याद आई है.
दरअसल, '12वीं फेल' फिल्म में 'पांडे' वो किरदार है, जो मनोज शर्मा (विक्रांत मैसी) को न सिर्फ यूपीएससी की राह दिखाता है बल्कि अपने खर्च पर दिल्ली के मुखर्जी नगर लाता है, रहने की व्यवस्था करता है और कई तरह से छोटी-बड़ी मदद करता है. मनोज शर्मा के लिए भी इस इंसान की अहमियत कम नहीं है, वे अपने यूपीएससी इंटरव्यू से पहले 'पांडे' से मिलते हैं. आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने भी अपनी लाइफ के 'पांडे' यानी वो इंसान जिन्होंने आईएएस बनने तक की जर्नी में काफी मदद की है, उसे याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है.
12वीं फेल मूवी के फैन आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने एक्स (पहले ट्विटर) पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हर सफल व्यक्ति के साथ एक 'पांडे' भी होता है. मेरा पांडे मुझे तब मिला जब मैं कमरा ढूंढने 'मुखर्जी नगर' की गलियों में भटक रहा था.
उन्होंने आगे लिखा, 'देव एक कोचिंग में मुझे मिला और अपने फ्लैट का एक कमरा मुझे रहने को दिया. मुख्य परीक्षा के समय जब मैं 103-104 डिग्री बुखार से तप रहा था और परीक्षा दे पाने की स्थिति में नहीं था, देव ऑटो में लेकर परीक्षा केंद्र ले जाया करता था. पूरी परीक्षा के दौरान धौलपुर हाउस के बाहर खड़ा होता था. अपने हाथ से खिलाता था. 4 मई को रिजल्ट वाले दिन भी मेरा पांडे मेरे साथ था. मेरे परीक्षा परिणाम को लेकर जितना मेरे पेरेंट्स आशान्वित नहीं थे, मेरा वह दोस्त था.'
"12वीं फेल" की कहानी और शरण का पर्सलन एक्सपीरियंस वाकई में विपरीत परिस्थितियों में दिल छू जाने वाली दोस्ती और एकजुटता के गहरे संबंध को उजागर करते हैं. आईएएस ऑफिसर की अपने 'पांडे' के लिए हार्दिक स्वीकृति उन लोगों के बलिदानों और उदारता को याद दिलाती है जो किसी की उपलब्धियों में योगदान करते हैं. विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन और अनुराग पाठक की किताब पर आधारित यह फिल्म अवनीश शरण को पसंद आई, जिससे उन्हें अपनी जर्नी और देव से मिले स्नेह और समर्थन के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया गया.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










