120Hz डिस्प्ले वाले Mi के इस 5G स्मार्टफोन को 19,499 रुपये में लेने का मौका, जानें पूरी डील
AajTak
Xiaomi Diwali with Mi सेल होस्ट कर रहा है. ये सेल Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर चल रही है. इस सेल में Xiaomi और Redmi ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इसमें इस साल लॉन्च किए गए Mi 11X पर भी छूट दी जा रही है.

Mi 11X के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को इस साल 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इसमें पावरफुल Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है. इसका मुकाबला OnePlus Nord 2, iQOO 7 और Vivo X60 से होता है.
Mi 11X की कीमत लॉन्च कीमत से घटा कर 26,999 रुपये कर दी गई है. लेकिन, Diwali with Mi सेल में कस्टमर्स Mi 11X को 19,499 रुपये में खरीद सकते हैं. कंपनी ने घोषणा की है कि इसे प्रीपेड ऑर्डर करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.