
12 से 14 साल के बच्चों का कब होगा वैक्सीनेशन, क्या हो सकते हैं इसे साइड इफेक्ट्स?
AajTak
भारत में 15-18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है. जल्द ही देश में 12-14 साल के बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा. भारत बायोटेक ने 12-14 साल के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया था और उसके रिजल्ट भी जारी कर दिए हैं. आजतक एक्सप्लेनर में जानेंगे कैसा रहा बच्चों में वैक्सीन का ट्रायल और कब होगा बच्चों का वैक्सीनेशन. साथ ही वैक्सीनेशन से होने वाले बच्चों पर साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानेंगे. बात दें कि अबतक भारत में 15-18 साल के 3.45 करोड़ बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. देखें वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












