
‘12 दिन का युद्ध खत्म हुआ…’, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया और ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है. अगले 6 घंटे में सीजफायर प्रभावी होगा और 24 घंटे में औपचारिक तौर पर युद्ध की समाप्ति होगी. इससे मध्य पूर्व में फिर से शांति बहाल होगी. इस बीच कतर अपना एयरस्पेस एक बार फिर से खोल दिया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान और इज़रायल के बीच पूर्ण सीजफायर पर सहमति बन गई है. दोनों ही देश मध्य पूर्व में शांति बहाल करने के लिए राजी हो गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट किया, ‘बधाई हो सभी को! ईरान और इज़रायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है. सीजफायर छह घंटे के भीतर शुरू होगा और ईरान को पहले इसे पालन करना होगा. ईरान के द्वारा सीजफायर का पालन करने के बाद, अगले 12 घंटे बाद इज़रायल भी सीजफायर में शामिल हो जाएगा. 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक तौर पर समाप्त माना जाएगा’.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल की सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता की तारीफ़ की है. दोनों देशों के बीच ये युद्ध सालों तक चल सकती थी, जिससे मध्य पूर्व तबाह हो सकता था. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कभी होगा भी नहीं.
उन्होंने कहा, ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे, ईश्वर इज़रायल को आशीर्वाद दे, ईश्वर मध्य पूर्व को आशीर्वाद दे, ईश्वर अमेरिका को आशीर्वाद दे और ईश्वर पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे.
ईरान को परमाणु ठिकानों को अमेरिका ने नष्ट किया. किसी अमेरिकी नागरिक की मौत न होना और लंबे युद्ध से बच जाना ये मेरे लिए बड़ी जीत है. मेरे पिता (डोनाल्ड ट्रंप) कभी भी अमेरिका को लंबे युद्ध में झोंकना नहीं चाहते हैं. जो उन्हें जानते हैं, वो जानते हैं कि वह हमेशा शांति चाहते हैं. उनका अंतिम उद्देश्य शांति था. अमेरिका फर्स्ट!
बता दें कि सीजफायर का ऐलान ट्रंप ने तब किया है जब ईरान ने सोमवार को कतर की राजधानी दोहा में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 14 मिसाइलें दागीं. हालांकि, इन मिसाइल हमलों से अमेरिका को न के बराबर नुकसान हुआ. इस हमले में किसी अमेरिकी नागरिक की न मौत हुई और न ही कोई घायल हुआ.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








