
11 केस, फर्जी पासपोर्ट, लॉरेंस का भाई... सलमान के खिलाफ साजिशें रचने वाले अनमोल बिश्नोई की देश से फरारी की कहानी
AajTak
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शूटर सीधे लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. हालांकि मुंबई पुलिस को ये बात चौंकाती नहीं है. क्योंकि इसी साल अप्रैल में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जो शूटआउट हुआ था, उसमें भी अनमोल बिश्नोई वॉन्टेड है.
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में जिन तीन शूटर्स के नाम सामने आए हैं, वे तीनों ही इस हाई प्रोफाइल कत्ल की वारदात से पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अनमोल इन तीनों शूटर्स के साथ स्नैपचैट एप के ज़रिए संपर्क में था. उसके नाम का खुलासा होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दस लाख रुपये का इनाम रख दिया है. साथ ही बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के सिलसिले में अब तक क्राइम ब्रांच 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.
ऐसे सामने आया लॉरेंस गैंग का कनेक्शन गुरमैल सिंह और धर्मेंद्र कश्यप.. वही दोनों शूटर हैं, जिन्हें 11 अक्टूबर की रात बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की गोली मारने के फौरन बाद गिरफ्तार किया गया था. बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों शूटर कत्ल से पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ लगातार संपर्क में थे. उससे स्नैपचैट के जरिए बात कर रहे थे.
अभी तक 10 लोगों की गिरफ्तारी बता दें कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की साजिश से जुड़े कुल 10 लोगों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच को इस साजिश में शामिल लोगों के पास से कुल 4 फोन मिले हैं. जिनसे इस बात की तस्दीक होती है कि शूटर बाबा सिद्दीकी के कत्ल से पहले अनमोल बिश्नोई के साथ स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे. क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक जिन 3 शूटरों को ये काम अंजाम देना था यानी गुरमैल सिंह, धर्मेंद्र कश्यप और शिवकुमार. ये तीनों ही अलग-अलग वक्त में अनमोल बिश्नोई से स्नैपचैट पर बात कर रहे थे.
गैलेक्सी शूटआउट में भी वॉन्टेड है अनमोल क्राइम ब्रांच सूत्रों की मानें तो ये पहला ऐसा सबूत है, जो ये साबित करता है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शूटर सीधे लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. हालाकि मुंबई पुलिस को ये बात चौंकाती नहीं है. क्योंकि इसी साल अप्रैल में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जो शूटआउट हुआ था उसमें भी अनमोल बिश्नोई वॉंटेड है. गिरफ्तार 10 लोगों से पूछताछ के बाद अब लगभग ये तस्वीर भी साफ हो गई है कि बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वालों में मेन शूटर की भूमिका शिवकुमार ने निभाई थी, जो अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाले तीन शूटरों के अलावा पुणे से गिरफ्तार परवीन लोनकार भी अनमोल बिश्नोई के साथ सीधे संपर्क मे था.
अनमोल पर इसलिए रखा गया 10 लाख का इनाम इसी बीच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के सर 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान कर दिया है. NIA ने ये कदम सलमान के घर गैलेक्सी पर गोली चलाने के मामले और अब बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शूटरों के साथ अनमोल बिश्नोई के संपर्क में रहने के सबूत सामने आने के बाद उठाए हैं. हांलाकि अनमोल बिश्नोई की NIA को पहले से ही तलाश है. सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद से ही वो फरार हो गया था.
पुर्तगाल के निकले आईपी एड्रेस शुरु में उसे केनिया में देखे जाने की खबर आई थी. लेकिन फिर दो साल पहले अप्रैल 2023 मे अमेरिकी राज्य कैलिफॉर्निया के बेकर्सफील्ड में अनमोल बिश्नोई एक कार्यक्रम में दिखा था. पंजाबी सिंगर औजला और शेरीमान के इस कार्यक्रम में अनमोल बिश्नोई की स्टेज पर सेल्फी लेती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी. हांलाकि अनमोल बिश्नोई के सोशल मीडिया पर डाले गए कई पोस्ट खासकर फेसबुक पर जो डाले गए थे. जब उसके आईपी एड्रेस की पड़ताल हुई तो पता चला आईपी एड्रेस पुर्तगाल का है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



