
105 साल की उम्र में जिद करके डाला वोट, फिर आधे घंटे बाद त्याग दिए प्राण
AajTak
झारखंड के हजारीबाग में पंचायत चुनाव के दौरान एक बुजुर्ग बड़ी मिसाल पेश कर गए. उन्होंने मौत से आधे घंटे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया. खास बात है कि बुजुर्ग की उम्र 105 साल थी, अब इसकी चर्चा पूरे इलाके में है.
झारखंड के हजारीबाग जिले में 105 वर्षीय वृद्ध वोटर वरण साहू ने पंचायत चुनाव में वोट देने के आधे घंटे बाद दुनिया को अलविदा कह दिया. परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब थी और वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते थे. फिर भी वह वोट देने की जिद पर अड़े रहे. वरन ने परिजनों से कहा था कि वह वोट जरूर देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए.
घरवालों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वरण नहीं माने. थक हारकर घरवालों ने उनके लिए चारपहिये का इंतजाम किया और गाड़ी में ले जाकर वोट दिलाया. मामला चौपारण प्रखंड की पंचायत बेलाही के परतापुर गांव का है. गांव के एक शख्स ने बताया कि वरण साहू ने बूथ नंबर-256 से वोट दिया था.
परिजन उन्हें 2:45 बजे मतदान केंद्र लेकर गए थे. वोट देकर जैसे ही वह घर लौटे तो आधे घंटे बाद 3.20 मिनट पर उन्होंने प्राण त्याग दिए. लेकिन अंतिम समय में भी मतदान करके वरण साहू ने मिसाल पेश की है और देश को यह संदेश दिया है कि हमें मतदान जरूर करना चाहिए.
बता दें, झारखंड पंचायत चुनाव के पहले फेज में हजारीबाग जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में शनिवार को मतदान हुआ. हर नागरिक ने अपना फर्ज निभाते हुए वोटिंग की. लेकिन सबसे खास बात ये रही कि गांव के 105 वर्षीय वृद्ध वोटर वरण साहू ने मरने से पहले अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया.
(इनपुट: बिस्मय अलंकार)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










