
100 साल की लंबी जिंदगी जीने के लिए ये एक काम है जरूरी, 93 साल के शख्स ने बताया सीक्रेट
AajTak
दुनिया में ऐसे ढेरों लोग हैं जिनकी उम्र 90 से लेकर 100 साल के ऊपर है. यहां हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताएंगे जो 93 साल के हैं और पिछले कुछ समय से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं क्योंकि 93 साल की उम्र में रिचर्ड मॉर्गन अपने से आधी उम्र के किसी व्यक्ति जितने फिट हैं.
दुनिया भर में जैसे-जैसे तकनीक बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों के लिए स्वस्थ और लंबा जीवन जीना और मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं जिनकी उम्र 90 से लेकर 100 साल के ऊपर है. यहां हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताएंगे जो 93 साल के हैं और पिछले कुछ समय से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं क्योंकि 93 साल की उम्र में रिचर्ड मॉर्गन अपने से आधी उम्र के किसी व्यक्ति जितने फिट हैं.
93 साल के रिचर्ड ने बताया सीक्रेट
आयरलैंड के रहने वाले रिचर्ड की फिटनेस पर रिसर्च भी की गई जो पिछले महीने जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित हुई थी. इसमें उनकी डाइट, फिजिकल एक्टिविटी, एक्सरसाइज और ओवरऑल हेल्थ पर ध्यान केंद्रित किया गया था.
पेशे से बेकर रहे रिचर्ड ने अपने ऊपर होने वाली रिसर्च में बताया कि उन्होंने 73 वर्ष की आयु में नियमित व्यायाम शुरू करने से पहले तक वास्तव में कभी स्पोर्ट्स में रुचि नहीं ली थी.
आधी उम्र के लोगों को कर दिया पीछे
अध्ययन के दौरान जब वह 92 वर्ष के थे, इनडोर रोइंग (नौका रेस) में चार बार के विश्व चैंपियन मॉर्गन के दिल, मांसपेशियों और ओवरऑल फिटनेस का प्रदर्शन किसी 30- या 40 साल के स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में ज्यादा बेहतरीन था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












