
10 तक: पेट्रोल-डीजल के टैक्स के इंजेक्शन से पूरा हुआ 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा?
AajTak
गुरुवार सुबह देश ने रिकॉर्ड सौ करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाकर खुशियों के साथ गर्व करने की दस्तक दी. दुनिया में ये लक्ष्य हासिल करने वाला भारत दूसरा देश है. सौ करोड़ वैक्सीन तो भारत ने लग दिया, लेकिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं. क्योंकि जब भी तेल के दाम की बात हुई, मंत्रियों ने जवाब दिया- मुफ्त वैक्सीन लगेगी तो टैक्स भरना होगा. तो टैक्स के इंजेक्शन से खींचे गए जनता के पैसे से वैक्सीन सौ करोड़ लगी अब आगे क्या टैक्स घटेगा? पहली दस करोड़ वैक्सीन लगाने में जहां 85 दिन लगे वहीं 100 करोड़ में आखिरी दस करोड़ टीके सिर्फ 19 दिन के भीतर देश में लगे. देखें वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










