
1 हजार रुपये को लेकर दोस्त की हत्या करने का था आरोप, 6 साल जेल में बिताने के आरोपी हुआ बरी
AajTak
अभियोजन पक्ष ने विशाल की बहन कोमल अहिरे की गवाही पर भरोसा किया, जिसने दावा किया कि उसने हमला होते हुए देखा था. उसने कहा कि फरार सह-आरोपी की मदद से आरोपी ने विशाल को रोका और उसे चाकू घोंप दिया. विशाल द्वारा कथित तौर पर दिए गए मृत्यु-पूर्व बयान में भी आरोपी को हमलावर बताया गया था.
मुंबई सत्र न्यायालय ने एक 26 वर्षीय उस युवक को बरी कर दिया, जिसने ₹1000 के लिए अपने दोस्त की हत्या के आरोप में छह साल से अधिक समय जेल में बिताया था. पंत नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला 28 सितंबर, 2018 को 24 वर्षीय विशाल संजय अहिरे की चाकू घोंपकर हत्या करने से जुड़ा था.
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी ने विशाल पर 1,000 रुपये के विवाद में हमला किया, जो विशाल ने उसे उधार के तौर पर दिए थे. घटना की रात, आरोपी और दो फरार सह-आरोपियों ने कथित तौर पर विशाल पर हमला किया था. 2 अक्टूबर, 2018 को विशाल की मौत हो गई, जिसके बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप जोड़े गए.
मृतक की बहन ने दिया था ये बयान
अभियोजन पक्ष ने विशाल की बहन कोमल अहिरे की गवाही पर भरोसा किया, जिसने दावा किया कि उसने हमला होते हुए देखा था. उसने कहा कि फरार सह-आरोपी की मदद से आरोपी ने विशाल को रोका और उसे चाकू घोंप दिया. विशाल द्वारा कथित तौर पर दिए गए मृत्यु-पूर्व बयान में भी आरोपी को हमलावर बताया गया था.
यह भी पढ़ें: रेणुकास्वामी मर्डर केस: जमानत पर रिहा कन्नड़ एक्टर दर्शन आर्म्स लाइसेंस के लिए हाईकोर्ट पहुंचे
हालांकि, आरोपी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील एआर बुखारी ने अभियोजन पक्ष के मामले में कई विरोधाभासों का सवाल उठाया. अदालत ने पाया कि अंतिम बयान मेडिकल अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज नहीं किया गया था, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि विशाल ने यह बयान देते समय मानसिक स्थिति क्या थी. इसके अलावा, कोमल की गवाही में तीन हमलावरों का आरोप लगाया गया था, विशाल के मृत्यु-पूर्व बयान में केवल आरोपी का नाम था, जिससे विसंगतियां पैदा हुईं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












