
होली के बाद 21 मार्च को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं योगी आदित्यनाथ
AajTak
खबर है कि 21 मार्च को योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. पहले से ऐसी अटकलें थीं कि होली के बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.
यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बीजेपी का जल्द ही शपथ ग्रहण समाहोर होने वाला है. खबर है कि 21 मार्च को योगी आदित्यनाथ फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. कल योगी केंद्रीय नेतृत्व की चर्चा में भी शामिल होने जा रहे हैं.
बताया जा रहा है जितनी भव्य बीजेपी को यूपी में जीत मिली है, शपथ ग्रहण समाहोर भी उतना भव्य किया जाएगा. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तो उस कार्यक्रम में शामिल रहने वाले हैं ही, उनके अलावा केंद्र सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री भी दस्तक देंगे. इसके साथ-साथ बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होते दिख जाएंगे.
यूपी चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन की बात करें तो 37 साल बाद राज्य में किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. यूपी में बीजेपी को सिर्फ जीत नहीं मिली है, बल्कि पार्टी प्रचंड जनादेश के साथ फिर सरकार बनाई है. दूसरी तरफ जमीन पर मजबूती से लड़ने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. सपा सिर्फ 124 सीटों पर ही जीत पाई और 202 के जादुई आंकड़े से काफी पीछे रह गई.
इस जीत के बाद बीजेपी खेमें में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी से लेकर योगी तक, सभी जश्न मना रहे हैं, कार्यकर्ताओं संग मुलाकात कर रहे हैं और इस जीत को ऐतिहासिक बता रहे हैं. योगी ने प्रचंड जीत के बाद पूरा क्रेडित राष्ट्रवाद और डबल इंजन की सरकार को दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने जो प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है उसके पीछे राष्ट्रवाद है और सबका साथ सबका विकास है. भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी. योगी ने इस बात पर भी जोर दिया कि बीजेपी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जनता को जमीन पर फायदा दिया था, जिस वजह से उनकी पार्टी को वोट मिला और विपक्ष की बोलती बंद हुई.
वैसे अब इस जीत के बाद योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली जाने वाले हैं. उनकी मुलाकात पीएम मोदी से भी होगी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बातचीत रहने वाली है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










