
‘होली के दिन रक्त के छींटे’: बब्बर अकालियों की फांसी पर जब दिखा था भगत सिंह का दर्द
AajTak
जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब भी स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों को मज़ा चखाने के लिए होली का भरपूर फायदा उठाया. लेकिन होली से जुड़ा ही एक किस्सा शहीद ए आजम भगत सिंह से जुड़ा है, जो एक दर्द को बयां करता है. होली के इस मौके पर भगत सिंह से जुड़े उसी किस्से को जानिए.
रंगों के त्योहार होली के रंग में हर कोई रंगा है. हर किसी के होली मनाने का अपना-अपना तरीका है. जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब भी स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों को मज़ा चखाने के लिए होली का भरपूर फायदा उठाया. लेकिन होली से जुड़ा ही एक किस्सा शहीद ए आजम भगत सिंह से जुड़ा है, जो एक दर्द को बयां करता है. होली के इस मौके पर भगत सिंह से जुड़े उसी किस्से को जानिए... दरअसल, साल 1926 के आस-पास सरदार भगत सिंह अपने घर से भाग गए थे और फिर वो कुछ वक्त के लिए कानपुर में जाकर रहे. आंदोलनकारी गणेशशंकर विद्यार्थी का एक साप्ताहिक अखबार निकलता था ‘प्रताप’, भगत सिंह ने कुछ वक्त तक इसी में काम किया. भगत सिंह ‘प्रताप’ में लगातार अपने लेख लिखते रहते थे. खास बात ये रही कि इसी दौर में भगत सिंह के क्रांतिकारी पार्टी से अच्छे रिश्ते भी कायम हुए और वो शिव वर्मा, बटुकेश्वर दत्त, जयदेव कपूर समेत अन्य लोगों के संपर्क में आए.होली और भगत सिंह... जब भगत सिंह ‘प्रताप’ के लिए काम कर रहे थे, उसी दौर में पंजाब एक बड़ा आंदोलन चल रहा था 'बब्बर अकाली आंदोलन'. इस आंदोलन के 6 साथियों को अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ा दिया था. जिसका भगत सिंह पर गहरा प्रभाव पड़ा था, इसी को उन्होंने अपनी कलम के रास्ते लोगों को बताया. प्रताप में भगत सिंह ने ‘एक पंजाबी युवक’ के नाम से एक लेख लिखा, जिसमे उन्होंने 6 आंदोलनकारियों को लगाई गई फांसी के दर्द को बयां किया. भगत सिंह का ये लेख 15 मार्च, 1926 को छपा था. भगत सिंह ने अपने लेख में लिखा, ’27 फरवरी, 1926 के दिन जब हम लोग खेल-कूद में व्यस्त थे, तब प्रदेश के एक कोने में भीषण कांड किया गया. इसे सुनोगे, तो कांप उठोगे. लाहौर सेंट्रल जेल में होली के दिन ही 6 बब्बर अकाली वीरों को फांसी पर लटका दिया गया. श्री किशन सिंह गड़गज्ज, श्री संतासिंह जी, श्री दिलीप सिंह जी, श्री नंद सिंह जी, श्री करमसिंह जी और श्री धरम सिंहजी महीनों से अदालत के फैसले का इंतजार था.’ भगत सिंह ने लेख में लिखा, ‘ऐलान हुआ कि पांच को फांसी दी जाएगी, बाकियों को काला पानी की सजा, लेकिन 6 को फांसी नसीब हुई’. अपने लेख में भगत सिंह ने लिखा, ‘नगर में वही धूम थी, आने-जाने वालों पर रंग डाला जा रहा था. कैसी भीषण उपेक्षा थी, यदि वे पथभ्रष्ट थे तो होने दो, उन्मत्त थे तो होने दो. निर्भीक देशभक्त तो थे, उन्होंने जो किया, इस अभागे देश के लिए ही तो किया. वे अन्याय न सहन कर सके, देश की पतित अवस्था को ना देख सके, निर्बलों पर ढाये जाने वाले अत्याचार उनके लिए असहाय हो उठे, आम जनता का शोषण वह बर्दाश्त नहीं कर सके. मृत्यु के बाद मित्र-शत्रु समान हो जाते हैं, ये आदर्श है पुरुषों का. अगर उन्होंने कोई घृणित कार्य किया भी हो, तो स्वदेश में जिस साहस और तत्परता से उन्होंने अपने प्राण चढ़ा दिए, उसे देखते हुए तो उनकी पूजा की जानी चाहिए.’ अपने इस लेख में भगत सिंह ने अकाली बब्बर वीरों के पूरे संघर्ष, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनकी जंग और पकड़े जाने की पूरी कहानी को बयां किया है. लेख के अंत में भगत सिंह ने लिखा, ‘…दो वर्ष के पूरे दमन के बाद अकाली जत्थे का अंत हुआ. उधर मुकदमा चलने लगा, जिसका परिणाम ऊपर लिखा जा चुका था. अभी उस दिन इन लोगों ने शीघ्र फांसी पर चढ़ाए जाने की इच्छा प्रकट की, वह इच्छा पूरी हो गई और वो शांत हो गए’.
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



