
होटल में खून के धब्बे, बैग में बेटे की लाश, कार में भागती कातिल CEO... गोवा मर्डर केस की ये है पूरी कहानी
AajTak
चार साल के उस मासूम बेटे को मालूम नहीं था कि पति-पत्नी का झगड़ा या तलाक क्या होता है? उसे मम्मी पापा दोनों चाहिए थे. लेकिन जब-जब उसके मुंह से पापा निकलता था, तब-तब पति के लिए सूचना की नफरत और गहरी हो जाती थी. इसी नफरत में उसने 8 जनवरी की रात अपने ही हाथों से अपनी ममता का गला घोंट डाला.
Killer Mother Soochna Seth: एक मां अपने चार साल के मासूम बेटे का कत्ल करती है. फिर उसकी लाश को एक बैग में पैक करती है. फिर एक कैब में वो लाश वाला बैग रखकर वो साढ़े पांच सौ किलोमीटर के सफर पर निकल पड़ती है. लेकिन इससे पहले कि वो अपनी मंजिल तक पहुंच पाती, कैब ड्राइवर अचानक गाड़ी को एक पुलिस स्टेशन पर ले जाता है. ये कहानी जितनी बैचेन करने वाली है, उससे ज्यादा वो वजह परेशान करती है, जिस वजह के लिए एक मां ने अपने मासूम बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
6 जनवरी 2024, शनिवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ. 39 साल की सूचना सेठ अपने चार साल के बेटे के साथ 6 जनवरी को बेंगलुरू से गोवा के लिए उड़ान भरती है. गोवा एयरपोर्ट पर उतने के बाद वो वहां से सीधे कैंडोलिम इलाके के मौजूद इसी सोल बनयान ग्रैंड होटल में चेक इन करती है. होटल के बुकिंग सूचना ने पहले से ही करा रखी थी. रिसेप्शन पर बाक़ायदा वो अपना आईडी कार्ड भी देती है. 6, 7 और 8 जनवरी को सूचना अपने बेटे के साथ गोवा के अलग-अलग इलाकों में घूमने जाती है. अब तक सबकुछ ठीक था.
फ्लाइट की बजाय कैब से बेंगलुरु जाने का फैसला लेकिन फिर तभी 8 जनवरी की रात करीब दस बजे सूचना होटल के रिसेप्शन पर फोन कर बेंगलुरु के लिए एक कैब बुक कराने को कहती है. होटल के ट्रैवल डेस्क को सूचना की ये बात बड़ी अजीब लगती है. ट्रैवल डेस्क पर मौजूद शख्स सूचना को मशवरा देता है कि कैब से बेंगलुरु जाने की बजाय फ्लाइट से जाना कहीं ज्यादा सस्ता पड़ेगा और वक्त भी बचेगा. लेकिन सूचना कैब से ही बेंगलुरु जाने की बात दोहराते हुए उसे उसके लिए उसी वक्त एक कैब बुक करने को कहती है. साथ ही ये भी कहती है कि पैसे की चिंता ना करे, जो भी किराया होगा, वो दे देंगी.
रात के 1 बजे कैब से अकेले निकली थी सूचना अब रात 8 जनवरी से 9 जनवरी में दाखिल हो चुकी थी. रात के करीब 1 बजे थे. एक इनोवा कार होटल पहुंच चुकी थी. सूचना रिसेप्शन पर पहुंच कर बिल चुकाती है और चेकआउट कर लेती है. चेकआउट करने के बाद एक बैग लिए अब वो होटल से बाहर निकलती है और बाहर खड़ी इनोवा कार में बैठ जाती है. कार अब गोवा से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी थी. लेकिन सूचना के जाने में एक अजीब बात थी. होटल वो अपने चार साल के बेटे के साथ आई थी, लेकिन चेकआउट के बाद जब वो होटल छोड़ रही थी, तब उसके पास सिर्फ एक बैग था. बेटा नहीं.
कमरे में खून देखकर घबरा गया होटल का स्टाफ गोवा से बेंगलुरु तक की दूरी 550 किलोमीटर से भी ज्यादा की है. सड़क के रास्ते इस सफर को पूरा करने में लगभग 10 घंटे लगते हैं. उधर, सूचना कार में बेंगलुरु की तरफ बढ़ रही थी. इधर, गोवा में नई सुबह ने दस्तक दे दी थी. सुबह होते ही होटल के स्टाफ ने तमाम कमरों के साथ-साथ सूचना के कमरे की भी सफाई करनी शुरू कर दी. तभी एक स्टाफ की नजर सूचना के कमरे में मौजूद खून के कुछ बूंदों पर पड़ी. खून देखते ही वो घबरा गया. उसने फौरन होटल मैनेजर को इसकी खबर दी.
पुलिस ने खंगाली होटल की सीसीटीवी फुटेज मैनेजर ने फौरन कलिंगुट पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी. तब घड़ी में सुबह के 8 बजे थे. सूचना मिलते ही पुलिस फौरन होटल के उस कमरे में पहुंचती है. खून के निशान देख कर उसे अंदाजा हो जाता है कि इस कमरे में कुछ हुआ है. अब पुलिस कमरे में ठहरे गेस्ट के बारे में पूछताछ करती है. तब पता चलता है कि ये कमरा रात एक बजे बेंगलुरु से सूचना सेठ नाम की एक महिला ने खाली किया था. गोवा पुलिस अब सूचना के बारे में होटल स्टाफ से पूरी जानकारी मांगती है. ना सिर्फ जानकारी मांगती है बल्कि होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालती है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








