
होटल का कमरा, एक्ट्रेस की मौत और सीसीटीवी फुटेज... आकांक्षा दुबे केस में अब भी अनसुलझे हैं कई सवाल
AajTak
होटल की पहली मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखता है कि कैमरे के दायीं तरफ कमरा नंबर 105 है. जहां एक-एक कर पांच लोग अचानक कैमरे में नजर आते हैं. इसके बाद इनमें से होटल का एक स्टाफ चाबी से दरवाजा खोलते दिखाई देता है.
पिछले कुछ दिनों से एक मौत चर्चा में है, फिर इस मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ये मामला खुदकुशी है या फिर कत्ल का. लेकिन ये मौत कुछ अलग है. इसकी कहानी भी कुछ अलग है और इसकी वजह ये है कि मौत से ठीक पहले और मौत के बाद की तमाम तस्वीरें कैमरे में कैद हैं. और यही तस्वीरें आगे चलकर इस केस का खुलासा करने में मददगार साबित हो सकती हैं. ये कहानी है भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की डेथ मिस्ट्री की.
26 मार्च 2023, होटल सोमेंद्र रेजिडेंसी, वाराणसी सुबह 10 बजकर 38 मिनट का वक्त था. होटल की पहली मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखता है कि कैमरे के दायीं तरफ कमरा नंबर 105 है. जहां एक-एक कर पांच लोग अचानक कैमरे में नजर आते हैं. इसके बाद इनमें से होटल का एक स्टाफ चाबी से दरवाजा खोलते दिखाई देता है. उसके दाहिनी तरफ लाल टीशर्ट और टोपी में एक दूसरा शख्स एक पॉट में बहुत सारी चाबी लिए खड़ा है. ताला खोलने की कोशिश करने वाला शख्स एक-एक कर चाबी लगाता जाता है और फिर नाकाम रहने पर उस चाबी को अपनी कमीज की जेब में डालता जाता है. लगभग तीन मिनट के अंदर वो 15 - 20 बार दरवाजा खोलने की कोशिश कर चुका था. मगर ताला नहीं खुल रहा था. आखिर करीब तीन मिनट बाद अचानक एक चाबी काम कर जाती है. दरवाजे का ताला खुल चुका था.
कमरे के बेड पर लड़की की लाश ताला खुलते ही पीछे खड़ी एक लड़की अब कमरे के अंदर दाखिल होती है. जाहिर है कमरा होटल का है, लिहाजा सीसीटीवी कैमरा कमरे में नहीं हो सकता. लेकिन आधे खुले दरवाजे से ही बाहर खड़े लोगों की नजर शायद अंदर का मंजर देख चुकी थी. अंदर का मंजर देखते ही नीली कमीज वाला अब तेजी से भागता है. सबसे पहले होटल के स्टाफ और फिर कमरे में पहुंची पुलिस ने जो कुछ देखा वो कुछ ऐसा था. एक लड़की कमरे के बेड पर बैठी हुई थी. उसका एक पैर जमीन पर और दूसरा बेड पर मुड़ा हुआ था. दाहिना हाथ बेड पर और बायां हाथ पैर पर था. साथ ही गले में बैंगनी रंग का एक दुपट्टा फंदे के तौर पर कसा हुआ था, जिसका दूसरा सिरा पंखे से बंधा था. वाराणसी के होटल सोमेंद्र रेजिडेंसी के कमरा नंबर 105 में बेड पर बैठी ये लाश किसी और की नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की थी. मौत के पीछे कई संभावनाएं कैमरे में कैद तस्वीरें बता रही हैं कि आकांक्षा का कमरा अंदर से बंद था. लेकिन इसे बाहर से भी खोला जा सकता था. यानी अगर संभावनाओं की ही बात की जाए तो यहां दोनों संभावनाएं बनती हैं. आकांक्षा ने अंदर से खुद कमरा लॉक किया और खुदकुशी कर ली या फिर क़ातिल ने कत्ल किया. खुदकुशी का रंग दिया, और कमरे को बाहर से लॉक कर चला गया. पर सवाल ये है कि इनमें से किस संभावना के सच होने की संभावना ज्यादा है. तो इसे भी सबसे पहले कैमरे की नज़र से ही टटोलते हैं और इसके लिए घड़ी को करीब 12 घंटे पीछे लिए चलते हैं.
25 मार्च 2023, वाराणसी का एक क्लब रात करीब दस बजे थे. वाराणसी के एक क्लब में 25 मार्च की रात एक पार्टी थी. एक प्राइवेट पार्टी. इस पार्टी को नाम दिया गया था, ब्रेकअप पार्टी. कहते हैं कि ये आकांक्षा की ही ब्रेकअप पार्टी थी. आकांक्षा भोजपुरी फिल्म के एक सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी. इसी साल वैलेंटाइन्स डे पर आकांक्षा ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते को जाहिर भी किया था. पर अब वो रिश्ता टूट चुका था. इस ब्रेकअप पार्टी में आकांक्षा के अलावा उसके दो और दोस्त थे, एक लड़की और एक लड़का. ब्रेकअप पार्टी खत्म होने के बाद आकांक्षा को उसका एक पुराना दोस्त संदीप होटल तक अपनी गाड़ी में ले जाता है.
कमरे में 17 मिनट तक रुका था संदीप जिस क्लब में पार्टी थी उस क्लब से होटल सोमेंद्र की दूरी करीब 10 किलोमीटर थी. पार्टी खत्म होने के बाद रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर आकांक्षा अपने पुराने दोस्त संदीप के साथ होटल पहुंचती है. तस्वीरें उसी वक्त की हैं. तस्वीरों में आकांक्षा कुछ लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है. इसके बाद आकांक्षा और संदीप रूम नंबर 105 में दाखिल होते हैं. कमरे में दाखिल होने के बाद कमरे की लाइट बंद हो जाती है. सीसीटीवी कैमरे के हिसाब से संदीप आकांक्षा के साथ कमरे में करीब 17 मिनट तक रहता है. इसके बाद वो वहां से निकल जाता है. यानी सबूतों के हिसाब से संदीप वो आखिरी शख्स था जिसने आकांक्षा को जिंदा देखा था.
लंबी पूछताछ के बाद संदीप को मिली क्लीन चिट अब यहां सवाल उठता है कि संदीप के जाने के बाद भी आकांक्षा जिंदा थी, या फिर संदीप के जाने से पहले ही आकांक्षा की मौत हो चुकी थी. आकांक्षा की मौत को लेकर ये टाइमिंग और सवाल सबसे अहम था. लिहाजा पुलिस ने संदीप से लंबी पूछताछ की और फिर उसे क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया. संदीप को क्लीन चिट देने की एक अहम वजह थी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



