
'हॉस्पिटल छोड़कर भागने का मन किया...', वायनाड में शवों की हालत देख ऐसा था सैंकड़ों पोस्टमार्टम कर चुके डॉक्टर का हाल
AajTak
डॉक्टर ने कहा, शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि अनुभवी डॉक्टरों के लिए भी इसे संभालना मुश्किल हो गया था. कई टुकड़ों में लाशें हमारे सामने पड़ी थीं. हमें डीएनए के लिए बिखरे अंगों को संभालना पड़ता है. ये करना बिलकुल भी आसान नहीं था.
'लाशों से दो-चार होना मेरा हर दिन का काम है. मैं पोस्टमार्टम करने की आदी हूं. हर दिन लोगों के मृत शरीर को चीरकर जांच करती हूं. लेकिन ये मेरी जिंदगी का ऐसा मुश्किल वक्त था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी. मैंने इतना वीभत्स नजारा कभी नहीं देखा. ये मुझे हमेशा परेशान करते रहेंगे.' ये दर्द है एक सरकारी डॉक्टर का जिनके पास केरल के वायनाड में आई कुदरत की विनाशलीला का शिकार लोगों के पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी थी.
कहा- लाश को दो बार नहीं देख सकी... एक स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर रही महिला डॉक्टर ने अपनी पहचान उजागर न करते हुए कहा कि वह ऐसे दृश्य देख रही हैं जो उन्हें हमेशा परेशान करते रहेंगे. एक शव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'शरीर इतनी बुरी तरह कुचला हुआ था कि मैं दो बार भी देखना बर्दाश्त नहीं कर सकी. यह ऐसा था जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा था. मुझे अपने क्षेत्र में कई सालों का अनुभव है लेकिन इस भूस्खलन के कारण हुई तबाही ने मुझे झकझोर दिया है.'
मुझे लगा मैं संभाल नहीं पाऊंगी डॉक्टर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'जब मैंने पहला शव देखा तो मैंने खुद से कहा कि मैं इसे संभाल नहीं पाऊंगी. वह बुरी तरह से कुचला हुआ था. दूसरा शव एक साल के बच्चे का था. उसे देखकर मैं और टूट गई. फिर धीरे-धीरे मानो शव की बाढ़ आ गई हो. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. मैं अस्पताल से भागना चाहती थी, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था.ये मैं कभी नहीं भूल सकती हूं.'
अनुभवी डॉक्टरों के लिए भी इसे संभालना मुश्किल डॉक्टर ने कहा, शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि अनुभवी डॉक्टरों के लिए भी इसे संभालना मुश्किल हो गया था. कई टुकड़ों में लाशें हमारे सामने पड़ी थीं. जैसे किसी ने उनके कई टुकड़े किए हों. हमें डीएनए के लिए बिखरे अंगों को संभालना पड़ता है. ये करना बिलकुल भी आसान नहीं था.
यह भी पढ़ें: 13 फुटबॉल मैदान जितनी बड़ी जगह में मची तबाही.... वायनाड लैंडस्लाइड की सैटेलाइट तस्वीरों ने चौंकाया
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने डॉक्टर्स के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने ऐसे दृश्य देखे हैं जो उन्हें जीवन भर परेशान करते रहेंगे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



