
हॉलीवुड में बजेगा Alia Bhatt का डंका, Gal Gadot की फिल्म Heart of Stone से करेंगी डेब्यू
AajTak
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया अब ग्लोबल स्टार बनने वाली हैं. एक्ट्रेस हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. आलिया की इस हॉलीवुड मूवी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है.
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस को खुश होने का एक और मौका मिला है. एक्ट्रेस अब ग्लोबल डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस अब इंटरनेशनल फैंस को अपने चार्म से दीवाना बनाने वाली हैं. आलिया भट्ट हॉलीवुड का रुख करने वाली हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












