
'हेमा समिति की रिपोर्ट को लेकर क्यों हो रही है न्याय में देरी?' केरल की विजयन सरकार पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
AajTak
केरल के पलक्कड़ में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, 'मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हेमा समिति की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी के लोग इसमें शामिल हैं. मुख्यमंत्री को सामने आना चाहिए...'
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज केरल के पलक्कड़ में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न लोगों को संबोधित करते हुए केरल सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केरल सामाजिक नेताओं की भूमि है और सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता है. केरल के लोग बेहद मेहनती हैं और मैं उनके समर्पण के लिए उन्हें सलाम करता हूं.
जेपी नड्डा ने कहा, '2014 के बाद से केवल सरकार या पार्टी में बदलाव नहीं हुआ बल्कि यह राजनीति की संस्कृति में बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से राजनीतिक संस्कृति पूरी तरह बदल गई है. सुधार और विकास अब राजनीति का आधार बन गए हैं.'
लेफ्ट सरकार पर साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान हेमा समिति की रिपोर्ट को लेकर केरल की लेफ्ट सरकार पर जमकर निशाना साधा और सीएम विजयन से सवाल किए. जेपी नड्डा ने कहा, "हेमा समिति की रिपोर्ट को लेकर न्याय में देरी क्यों हो रही है? उन्हें (केरल सरकार को) क्या रोक रहा है? आपको क्या परेशान कर रहा है? क्योंकि आप इसका अभिन्न अंग हैं...यह कुछ ऐसा है जिसे आप छिपाना चाहते हैं क्योंकि आपके लोग इसमें शामिल हैं...'
यह भी पढ़ें: 'मंत्री बनवा दूंगा...', जेपी नड्डा के नाम से BJP विधायक को किया कॉल, आरोपी को कानपुर से उठा लाई MP पुलिस
उन्होंने कहा, 'मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हेमा समिति की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी के लोग इसमें शामिल हैं. मुख्यमंत्री को सामने आना चाहिए...'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










