
हेमंत सोरेन के ये 3 फैसले अरविंद केजरीवाल को असमंजस में डालने के लिए काफी हैं
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के पहले रिजाइन करके एक नजीर पेश कर दी है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने भी ऐसा करने का नैतिक दबाव बन जाएगा.
झारखंड के पूर्व सीएम बन चुके हेमंत सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुश्किल में डाल दिया है.हेमंत सोरेन ने ईडी की पूछताछ के बाद गिरफ्तार होने के पहले ही बुधवार देर रात प्रदेश के राज्यपाल से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंप दिया. जाहिर है कि उनके फैसले से सबसे ज्यादा दहशत में अगर कोई आया होगा तो वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही होंगे. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के पहले तक प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस पर देश के दो मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया बिलकुल एक जैसी देखने को मिलती रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने अलग अलग मामलों में पूछताछ के लिए कई-कई बार नोटिस भेजा लेकिन दोनों में से किसी ने भी गंभीरता से नहीं ले रहा था. अब जब दोनों में एक सीएम हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के साथ त्यागपत्र भी दे चुके हैं तो निश्चित है कि दूसरे सीएम के लिए बेचैनी बढ़ गई होगी.
सोरेन के जैसे समन को हल्के में लेने वाले केजरीवाल अब क्या करेंगे?
ईडी के समन पर अरविंद केजरीवाल ने करीब करीब हेमंत सोरेन जैसा ही स्टैंड ले रखा था. हेमंत सोरेन को अब तक 10 बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका था.और अरविंद केजरीवाल को 5 बार. शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 31 जनवरी तक 5 बार समन भेज चुका है.इससे पहले ईडी ने 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है. AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है. अरविंद केजरीवाल अब तक हेमंत सोरेन की तरह पेश होने को राजी नहीं हो रहे थे. सोरेन की तरह मिलता जुलता जवाब भी दे रहे थे जैसे ईडी का समन गैरकानूनी हैं, और राजनीति से प्रेरित आदि आदि.
और इस मामले में ये दोनों ही नेताओं ने शरद पवार जैसा रवैया नहीं अपनाया. शरद पवार ने तो नोटिस मिलने पर ईडी के दफ्तर जाकर पेश होने का ऐलान कर दिया था. बाद में ईडी की तरफ से शरद पवार को बोल दिया गया कि उनको दफ्तर आकर पेश होने की जरूरत नहीं है.जाहिर है कि आम जनता के मन में इस डर का मतलब कुछ और निकलता है. शायद यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस रवैये पर न दिल्ली में हो हल्ला है और न ही झारखंड में. अन्यथा अपने प्रिय नेता के साथ इस तरह का एक्शन होने पर समर्थक मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं. सोरेन ने जिस तरह बिना बवाल किए गिरफ्तारी दे दी क्या अगली पेशी से पहले केजरीवाल भी रिजाइन दे देंगे? या गिरफ्तारी की प्रतिक्षा करेंगे? यह सवाल लगातार बना रहेगा.
कल्पना सोरेन की बजाय परिवार से बाहर का मुख्यमंत्री चुनना
राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल भी त्यागपत्र देने की स्थिति में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की ताजपोशी करवा सकते हैं. दरअसल राजनीति में कोई अपना सगा नहीं होता है.देश का इतिहास रहा है कि परिवार के किसी सदस्य को छोड़कर जब भी किसी दूसरे को सत्ता सौंपी गई, चाहे वो व्यक्ति कितना ही खास रहा हो जल्द ही हाथ से निकल गया है. शायद यही कारण है कि क्षेत्रीय पार्टियों में अपने उत्तराधिकार के लिए खून के रिश्ते ही नजर आते हैं. बिहार में राबड़ी देवी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रही हैं कि जिस तरह उनको सत्ता मिली उसी तरह उन्होंने अपने परिवार को वापस सौंप दी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



