
हूती विद्रोहियों ने फिर बनाया अमेरिकी जहाज को निशाना, देखें अपडेट्स
AajTak
यमन और अमेरिका एक दूसरे के आमने-सामने हैं. हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर से होकर गुजरने वाले व्यापार से जुड़े जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. हूती विद्रोही अपनी मिसाइलों से लगातार जहाजों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. यमन स्थित विद्रोही समूह हूती द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हमलों के कारण लाल सागर में तनाव लगातार बढ़ रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











