
हूती विद्रोहियों ने दागी एंटी शिप क्रूज मिसाइल, अमेरिका ने जवाबी एक्शन में मार गिराया
AajTak
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई एक एंटीशिप क्रूज मिसाइल को मार गिराया है. दरअसल अमेरिका औ ब्रिटेन ने मिलकर हूती विद्रोहियों के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार को ही इन हवाई हमलों में 60 से अधिक हूती ठिकानों को निशाना बनाया गया.
नवंबर 2023 से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों को निशाना बना रहे हूती विद्रोहियों के यमन स्थित ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने हवाई हमले किए हैं. इन हमलों के बाद बौखलाए हूती विद्रोहियों ने अब अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड का बयान
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमान ने हूतियों द्वारा दागी गई एक एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल को मार गिराया है. इस मिसाइल को यमन के ईरानी समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा यूएसएस लाबून की ओर दागा गया था. CENTCOM के अनुसार, इसमें किसी के घायल होने या किसी अन्य तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
अमेरिका और ब्रिटेन ने शुरू किया हवाई हमला
इससे पहले अमेरिकी वायुसेना ने हूती ठिकानों पर पहला हवाई हमला करने के बाद कहा था कि उसने यमन में हूती द्वारा इस्तेमाल किए गए 16 स्थानों पर 60 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है. यमन की राजधानी सना और अल-हुदायदाह में अमेरिका और ब्रिटेन ने मिसाइलें दागी हैं. ये दोनों शहर लाल सागर बंदरगाह क्षेत्र में हूतियों के गढ़ माने जाते हैं. हूती अधिकारियों ने जवाबी प्रतिक्रिया में ब्रिटेन और अमेरिका को चेतावनी दी है कि उन्हें ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
ब्रिटेन, अमेरिका, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और कोरिया गणराज्य की सरकारों के एक संयुक्त बयान में दोहराया गया कि कड़ी चेतावनियों के बावजूद, अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों सहित लाल सागर में जहाजों के खिलाफ कई मिसाइल और एकतरफा हमले जारी थे.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









