
हिमाचल में Snow Leopard का कुनबा बढ़कर हुआ 83, पल्लास बिल्ली और उड़ने वाली गिलहरी भी मिली, वन विभाग बोला- इकोसिस्टम स्वस्थ
AajTak
हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुए की संख्या 83 हो गई है. पहली बार राज्य में पल्लास बिल्ली और उड़ने वाली गिलहरी की उपस्थिति दर्ज की गई है. राज्य में 2 से 8 अक्तूबर तक 74वां वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है. वन विभाग स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर संरक्षण कार्य कर रहा है.
हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुए की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और अब यह 83 हो गई है. राज्य में पहली बार पल्लास बिल्ली और उड़ने वाली गिलहरी की मौजदगी भी दर्ज की गई. वन्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संकेत है कि हिमाचल का इकोसिस्टम स्वस्थ और अनुकूल है.
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के सहायक अरण्यपाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूरी दुनिया के 12 देशों में स्नोलपर्ड पाए जाते हैं और उनकी संख्या लगभग 4000 से 6000 के बीच है. हिमाचल प्रदेश में यह उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग 26 हजार वर्ग किलोमीटर में पाए जाते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि स्नोलपर्ड संरक्षण के लिए लोकल कम्युनिटी के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.
हिम तेंदुए की संख्या बढ़कर 83 हुई
स्पीति वैली में वन्यजीव विभाग के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में स्नोलपर्ड संरक्षण एक उदाहरण बन गया है. देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हिमाचल में स्नोलपर्ड समुद्र तल से 3800 मीटर तक की ऊंचाई में पाए जाते हैं और 5300 मीटर तक के इलाके में कई बार इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.
हिमाचल का इकोसिस्टम स्वस्थ और अनुकूल
पल्लास बिल्ली की हिमाचल में पहचान एक सकारात्मक संकेत है. इससे पता चलता है कि राज्य का इकोसिस्टम इस प्रजाति के लिए अनुकूल है. इसी तरह उड़ने वाली गिलहरी को भी स्पीति वैली में देखा गया. वन्यप्राणी सप्ताह हर साल 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जाता है. इस दौरान बच्चों और नागरिकों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग, निबंध, फोटोग्राफी, भाषण, डिबेट, छोटी पैदल यात्रा और बर्ड वॉचिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










