
हिमाचल में AAP का चुनावी शंखनाद, केजरीवाल बोले- दिल्ली-पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया, हम कट्टर ईमानदार
AajTak
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोड शो करने के बाद अब आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान हिमाचल प्रदेश में रोड शो कर रहे हैं.
दिल्ली के बाद पंजाब फतह करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब हिमाचल प्रदेश में चुनावी (Himachal Pradesh Assembly Elections) बिगुल फूंका है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुखिया भगवंत मान को साथ लेकर बुधवार को मंडी में रोड शो के बाद एक जनसभा को संबोधित किया.
केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज आपने दिल खुश कर दिया. हमें उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे दोस्तों से मुलाकात होगी. मैं और मेरा छोटा भाई भगवंत मान आम आदमी हैं. हमें राजनीति करनी नहीं आती, हमें भ्रष्टाचार ख़त्म करना आता है. दिल्ली में किया, पंजाब में 20 दिन हुए हैं सरकार बने. पंजाब में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ, खत्म हुआ है. हमने 20 दिनों में कर दिया. इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया ?
AAP नेता ने आगे कहा कि इस राज्य में 20 साल कांग्रेस और बीजेपी ने 17 साल राज किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. हमें आप बस एक मौका दे दीजिए. हमें राजनीति करनी नहीं आती, स्कूल और अस्पताल बनवाने आते हैं. हमारी नीयत साफ है, हम कट्टर ईमानदार हैं, मुझे राजनीति करनी नहीं आती है. स्कूल, अस्पताल, बिजली ठीक करनी आती है. मुझे पूरी उम्मीद है कि हिमाचल इस बार के चुनाव में पंजाब का भी रिकॉर्ड तोड़ेगा.
पंजाब के रिश्तेदार से पूछना कि भ्रष्टाचार बंद हुआ है या नहीं?
जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, हिमाचल में तीसरी पार्टी आ सकती है. आप पंजाब के रिश्तेदार से पूछना कि भ्रष्टाचार बंद हुआ है या नहीं? आम आदमी पार्टी आम लोगों को विधानसभा और संसद भेजती है. पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को हराने वाला मोबाइल रिपेयर है. आम लोगों को मौका मिलने लगा है. इन लोगों ने राजनीति को जागीर बना लिया था, लेकिन AAP ने विश्वास जताया है कि टीचर का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है.
दूसरे दलों पर तंज कसते हुए पंजाब के सीएम मान ने कहा, वहां तो 55 साल के युवा नेता हैं. आज विरोधियों को नींद नहीं आएगी. लोगों के पास कोई तीसरा रास्ता नहीं था. लेकिन भगवान ने झाडू भेजा है राजनीति की गंदगी साफ करने के लिए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




