
हिमाचल में कहर बनकर गिरी बर्फ, ट्रैकिंग के लिए निकले 2 लड़कों की मौत, 700 सड़कें भी बंद
AajTak
4 लड़के ट्रेकिंग के लिए गए थे और देर शाम तक वापस नहीं लौटे थे. इसकी सूचना मिलने पर विपरित हालातों में छानबीन तेज की गई, तब अगले दिन यानी रविवार को 2 लड़कों की लाश मिली और अन्य दो गंभीर हालत में दिखे.
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते हालात बिगड़ गए हैं. राज्य में जहां 4 नेशनल हाइवे समेत 700 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं ट्रेकिंग पर निकले चार दोस्तों में से 2 की मौत हो गई है. रविवार देर रात बर्फबारी के बीच दो जख्मियों को धर्मशाला के अस्पताल पहुंचाया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












