
'हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग किया, जनता सबक सिखाएगी...', 6 अयोग्य विधायकों पर बोले CM सुक्खू
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. पार्टी ने उन सभी छह अयोग्य विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है जो पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. पार्टी ने उन सभी छह अयोग्य विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है जो पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे भाजपा की चाल बताया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास इनपुट है कि विधायकों को शामिल कराने में बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग किया है. सीएम ने कहा कि जो छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उन्हें भी समय आएगा तो पता लगेगा कि उन्होंने जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायकों ने जनमानस के साथ खिलवाड़ किया है. सभी हाथ के चुनाव चिन्ह पर चुनकर आए और भाजपा के लिए वोट कर दिया.यह भी पढ़ें: 'BJP के समर्थक विधायकों के परिवार वालों पर FIR कर रही कांग्रेस...', हिमाचल प्रदेश में LOP जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप
'जनता सबक सिखाएगी' बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज की वोटिंग के साथ हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग होगी. सीएम सुक्खू ने कहा कि जनता सभी छह पूर्व विधायकों को 1 जून को सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ऐसी राजनीति पसंद नहीं करती है. हिमाचल देव भूमि है. जनता देवी-देवताओं पर भरोसा करती है. आने वाले समय में देवी देवताओं के आशीर्वाद से बिकाऊ MLA को जनता न्याय सिखाएगी.
मालूम हो कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं, जहां कांग्रेस विधायकों को बगावत के कारण अयोग्य ठहराया गया था.
16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 26 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां उपचुनाव होने हैं. ये बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में हैं.
ये विधायक हुए शामिल अयोग्य ठहराए गए विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपस्थिति रहे. भाजपा ने सुधीर शर्मा को धर्मशाला, रवि ठाकुर को लाहौल और स्पीति, राजिंदर राणा को सुजानपुर, इंदर दत्त लखनपाल को बड़सर, चैतन्य शर्मा को गगरेट और देविंदर कुमार भुट्टो को कुटलेहर से मैदान में उतारा है.
इन छह सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे. इसी दिन हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा. इन सभी को बजट के दौरान सदन में उपस्थित रहने और राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के कांग्रेस पार्टी के व्हिप की अवहेलना करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



