
हिमाचल चुनाव: चाय वाले संजय सूद को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, बोले- पीएम मोदी से तुलना नहीं
AajTak
संजय ने कहा कि वे कभी चाय की दुकान चलाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं और अगर वे चुनाव जीतते हैं तो पीएम को खुद चाय बनाकर पिलाएंगे. 57 साल की सूद को परिवार में कोई भी राजनीति से संबंध नहीं रखता है.
जल्द ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं. इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस सब के बीच शिमला अर्बन सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एक पहाड़ी चाय बेचने वाले संजय सूद इस समय सभी का ध्यान खींच रहे हैं. 1990 से सूद का परिवार प्रसिद्ध सूद टी स्टॉल चलाकर अब करोड़पति हो चुका है. सूद की उम्मीदवारी के बारे में जानकर उनके दोस्त और ग्राहक हैरान हैं लेकिन वे कह रहे हैं कि संजय इसके लिए योग्य हैं.
'चुनाव जीता तो पीएम मोदी को पिलाउंगा चाय'
संजय बताते है कि वे कभी चाय की दुकान चलाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं और अगर वे चुनाव जीतते हैं तो पीएम को खुद चाय बनाकर पिलाएंगे. 57 साल की सूद को परिवार में कोई भी राजनीति से संबंध नहीं रखता है. लेकिन वे आरएसएस से जुड़े रहे हैं और छात्र परिषद से बढ़ते हुए अब बीजेपी से उम्मीदवार भी बन गए हैं.
'पीएम मोदी से कोई तुलना नहीं'
सूद का परिवार साल 1991 से पुराने बस स्टैंड पर अखबार और चाय की दुकान चला रहा है. कई लोग पीएम मोदी से संजय सूद की तुलना करते हैं लेकिन सूद कहते हैं कि पीएम मोदी से उनकी कोई तुलना नहीं लेकिन उन्होंने अपने हिस्से का संघर्ष देखा है. जब सूद से कहा गया कि- आप तो काफी फेमस हो गए हैं तो इसपर उन्होंने कहा कि मैं इस सब के लिए बीजेपी का आभारी हूं लेकिन पीएम मोदी से कोई तुलना नहीं है. वह राजनेता हैं.
'मेरे पांव के छाले मैं खुद जानता हूं'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



