
'हिज्बुल्लाह चुकाएगा भारी कीमत, ईरान ने अटैक किया तो होगी बड़ी गलती', इजरायली राजदूत की दो टूक
AajTak
Israeli news: कई मोर्चों पर जंग लड़ रहे इजरायल के भारत में राजदूत रुवेन अजार ने इस मुद्दे पर आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह को बड़ी कीमत चुकानी होगी और अगर ईरान हमला करता है तो वह बड़ी गलती करेगा.
हमास के बाद अब इजरायल की जंग हिज्बुल्लाह के साथ भी शुरू है. इजरायल लेबनान में लगातार हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस बीच आज तक ने भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार से बातचीत की. रुवेन ने बातचीत में कहा,'हिज्बुल्लाह को लगा की इजरायल कमजोर है. लेकिन अब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और अगर ईरान बीच में आता है तो यह उसकी बड़ी गलती होगी.'
रुवेन अजार ने आगे कहा,'इजरायल युद्ध विराम की कोशिश कर रहा है. पिछले 11 महीनों (8 अक्तूबर 2023) से हिज्बुल्लाह इजरायल पर बिना उकसावे के हमला कर रहा है. हमारी नीति का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रस्ताव 1701 को लागू करना है, जिसमें बहुत स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हिज्बुल्लाह को इजरायली सीमा पर तैनाती की अनुमति नहीं है. अगर हिज्बुल्लाह इस पर सहमत होता है तो युद्ध नहीं होगा. तत्काल युद्ध विराम हो जाएगा, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले कुछ महीनों में संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद ऐसा नहीं हो पा रहा है. हिज्बुल्लाह के हमलों के कारण ही इजरायल में 70 लोगों को उनके घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. हमारे लोग अपने घरों में वापस जाना चाहते हैं.
'हमने लेबनान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया'
राजदूत रुवेन अजार ने कहा,'हमने 1700 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, उनमें से ज्यादातर दक्षिण लेबनान के गांवों में घरों के अंदर थे, जहां हिज्बुल्लाह ने अनैतिक तरीके से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए हथियार और मिसाइलें छिपाकर रखी थीं. हथियार छिपाने के लिए वहां नागरिक मौजूद हैं. हमने खुफिया जानकारी एकत्र की है और वास्तव में हमने शुरू करने से पहले वहां या उसके आस-पास रहने वाले सभी लोगों को तुरंत खाली करने के लिए प्रोत्साहित किया.'
लेबनान सरकार 5 लाख लोगों को कर चुकी है रेस्क्यू
उन्होंने आगे कहा,'गाजा की स्थिति से अलग है, जहां हमास ने बंदूक की नोंक पर लोगों पर गोली चलाई और एग्जिट रोकने की कोशिश की. यहां आपकी स्थिति अलग है, क्योंकि दक्षिणी लेबनान का क्षेत्र व्यापक है और हमने देखा है कि लेबनानी सरकार की रिपोर्टों के मुताबिक पांच लाख लोगों को वहां से निकाला जा चुका है.'

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



